WWE Backlash France 2024 में वापसी करने वाले 2 दिग्गजों के नाम आए सामने, रिपोर्ट में सरप्राइज को लेकर बड़ा खुलासा

जानिए Backlash France 2024 में WWE द्वारा क्या सरप्राइज मिल सकता है?
जानिए Backlash France 2024 में WWE द्वारा क्या सरप्राइज मिल सकता है?

Backlash France: WWE Backlash France 2024 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। फैंस को कुछ धमाकेदार मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। कंपनी द्वारा हमेशा इस इवेंट में कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज भी दिया जाता है। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। कुछ बड़े स्टार्स वापसी कर फैंस को तोहफा दे सकते हैं। अब इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है।

Ad

पिछले महीने WWE WrestleMania XL बहुत ही सफल साबित हुआ। जॉन सीना और द अंडरटेकर ने शो में आकर चार चांद लगाए। अब Backlash France की बारी है। सबसे बड़ी बात है कि इस शो का प्रसारण फ्रांस से होगा। ऐसे में कुछ दिग्गजों की वापसी होना लाजिमी है।

PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर दी है। रिपोर्ट के अनुसार 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना और शार्लेट फ्लेयर इस समय फ्रांस में मौजूद हैं। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि ये दोनों शो में आकर फैंस को एंटरटेन कर सकते हैं। वैसे भी सीना हमेशा ही अचानक एंट्री कर सभी को चौंका देते हैं। कुछ ऐसा ही Backlash France में दिख सकता है।

Ad

WWE WrestleMania XL में अंतिम बार जॉन सीना नज़र आए थे। दरअसल नाईट 2 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। इस मैच में बहुत हंगामा देखने को मिला। द ब्लडलाइन ने दखलअंदाजी कर रोमन को जीताने की पूरी कोशिश की।

मैच के दौरान सोलो सिकोआ को धराशाई करने के लिए सीना ने एंट्री की थी। उन्होंने रोमन रेंस को भी अपना फिनिशिंग मूव दिया था। हालांकि, द रॉक ने बाद में पलटवार करते हुए जॉन को चारों खाने चित कर दिया था। अंत में रोड्स ने जीत हासिल कर रेंस की बादशाहत खत्म की थी।

WWE Backlash France 2024 में होंगे धमाकेदार मैच

कंपनी ने इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए कुछ बड़े मैच तय किए हैं। कोडी रोड्स पहली बार अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को एजे स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। डेमियन प्रीस्ट भी जे उसो के खिलाफ अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को डिफेंड करेंगे।

सोलो सिकोआ और टामा टोंगा का मुकाबला भी रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के साथ होगा। बेली भी अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को नेओमी और टिफनी स्ट्रैटन के खिलाफ डिफेंड करेंगी। वहीं काबुकी वॉरियर्स का मुकाबला WWE विमेंस टैग टीम टाइटल के लिए बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल के साथ होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications