"Brock Lesnar ने जरूरत से ज्यादा पैसा कमा लिया"- WrestleMania 39 से पहले द बीस्ट के रिटायरमेंट को लेकर WWE दिग्गज का बयान

Pankaj
WWE हॉल ऑफ फेमर ने दिया बड़ा बयान
WWE हॉल ऑफ फेमर ने दिया बड़ा बयान

Kurt Angle: WWE हॉल ऑफ फेमर कर्ट एंगल (Kurt Angle) ने खुलासा किया कि अगर ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) रेसलिंग से रिटायरमेंट लेने का फैसला करते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। ये बहुत बड़ा बयान एंगल ने इस बार दिया है।

Ad

साल 2000 में ब्रॉक लैसनर ने WWE ज्वाइन किया था। मेन रोस्टर में साल 2002 में उन्होंने कदम रखा। लैसनर ने इसके बाद कई दिग्गजों के साथ रिंग शेयर किया। इसमें कर्ट एंगल का नाम भी है। साल 2004 में लैसनर कंपनी से चले गए थे। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने वापसी की। लैसनर का सफर इसके बाद जबरदस्त रहा और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।

Rewind Recap Relive को हाल ही में कर्ट एंगल ने अपना इंटरव्यू दिया। ब्रॉक लैसनर को लेकर उन्होंने कहा,

क्या आप हैरान है कि ब्रॉक लैसनर रिटायरमेंट के बारे में सोच रहे हैं? नहीं, मुझे लगता है कि ब्रॉक ने अपने करियर में बहुत कुछ कर लिया है, UFC चैंपियन, NCAA चैंपियन, WWE चैंपियन, IWGP चैंपियन। जो वो चाहते थे सब हासिल कर लिया। मुझे लगता है कि उन्होंने जरूरत से ज्यादा पैसा भी कमा लिया। अब वो अपने फैमिली के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। वो इस चीज को डिजर्व करते हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत मेहनत की। पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत की। अब वो आराम की जिंदगी जी सकते हैं।

youtube-cover
Ad

क्या WWE WrestleMania 39 में ओमोस को चुनौती दे पाएंगे ब्रॉक लैसनर?

WWE WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओमोस के साथ होगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे जब इस मुकाबले का ऐलान हुआ था तब कोई भी खुश नज़र नहीं आया था। ओमोस की हाइट बहुत ज्यादा है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि ओमोस को लैसनर एफ-5 और सुपलेक्स कैसे लगाएंगे। कुछ हफ्ते पहले भी लैसनर ने कोशिश की थी लेकिन वो नाकाम रहे। अब अगले हफ्ते दोनों का आमना-सामना रेड ब्रांड के एपिसोड में होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications