John Cena: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की वापसी देखने को मिली। क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) में जॉन सीना (John Cena) को सोलो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसी चीज़ पर SmackDown में पॉल हेमन (Paul Heyman) ने बात की और सीना को लेकर चौंकाने वाला दावा किया।पॉल हेमन, जिमी उसो और सोलो सिकोआ रिंग में आए। इसी बीच हेमन ने बताया कि सोलो ने जॉन की समोअन स्पाइक्स द्वारा हालत खराब करके बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद हेमन ने सीना को बुलाया लेकिन वो नहीं आए। बाद में हेमन ने बताया कि वो मजाक कर रहे हैं और जॉन सीना शो के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं। उन्होंने सोलो सिकोआ को इसका जिम्मेदार ठहराया। View this post on Instagram Instagram Postउन्होंने यह भी कहा कि सीना कभी वापस नहीं आएंगे। इसके अलावा हेमन ने 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की ओर से फैंस को हमेशा के लिए अलविदा कहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सोलो के समोअन स्पाइक्स के कारण जॉन सीना कुछ बोल भी नहीं पाएंगे। पॉल हेमन ने इसके बाद जॉन सीना को एक अहम मैसेज दिया।उन्होंने बताया कि सीना कभी वापसी नहीं कर पाएंगे लेकिन अगर वो रिटर्न करते भी हैं, तो उन्हें सोलो सिकोआ का दोबारा सामना करना होगा। हेमन ने यह भी कह दिया कि अगर जॉन वापसी करके सोलो के बजाय किसी और के साथ लड़ते हैं, तो फिर वो जॉन सीना नहीं हैं। साफ तौर पर हेमन ने सीना के रिटायरमेंट के संकेत देने के साथ इस बात को भी क्लियर कर दिया है कि अगर दिग्गज वापसी करते हैं, तो उनकी सोलो के साथ दुश्मनी जारी रह सकती है। संभावित तौर पर रीमैच भी हो सकता है।WWE SmackDown में John Cena पर निशाना साधने के बाद मचा बवाल View this post on Instagram Instagram Postइसी सैगमेंट में एलए नाइट ने दखल देते हुए रोमन रेंस पर निशाना साधा और ब्लडलाइन को लेकर बात की। इसके बाद एलए नाइट ने जिमी उसो को सिंगल्स मैच में हरा दिया। सोलो सिकोआ ने एंट्री की और इसी बीच जिमी उसो ने पीछे से नाइट पर हमला किया। ब्लडलाइन के सदस्यों ने मेगास्टार को निशाना बनाया। कोडी रोड्स ने आकर जिमी और सोलो को भगाते हुए नाइट को बचाया।