Paul Heyman Blames Roman Reigns: WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) ने रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में रोमन रेंस को धोखा दे दिया था। अब उन्होंने असली ट्राइबल चीफ पर निशाना साधा और बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए खुद रोमन जिम्मेदार हैं। पॉल ने हालात बताते हुए सारी चीजों को क्लियर किया है। उन्होंने बताया है कि उनके द्वारा रोमन पर हमला नहीं किया गया था। पॉल ने यह सारी बात एक शो में कही है।
पॉल हेमन ने WrestleMania 41 में पहले सीएम पंक को धोखा दे दिया। उसके बाद उन्होंने रोमन रेंस पर भी धोखे से लो ब्लो हिट कर दिया। अब पॉल ने The Pat McAfee Show में अपनी बात कही है। यहां यह बताना जरूरी है कि सीएम पंक ने अपने फेवर के तहत यह चाहा था कि पॉल साल के सबसे बड़े शो में मेन इवेंट करने वाले पल के समय उनके साथ हों। Raw के पिछले हफ्ते हुए एपिसोड में रोमन ने पॉल को धक्का देकर रिंग पर पटक दिया था। पॉल के मुताबिक इसके चलते ही उन्होंने वह कदम उठाया, जो फैंस ने शोज ऑफ शोज में देखा है। पॉल ने कहा
"इस बात को लेकर क्लियर हो जाना चाहिए। मैंने रोमन रेंस को धोखा नहीं दिया। क्या मैंने उनपर Raw में हाथ उठाया और जहां लाखों लोग अपने घरों में देख रहे थे, तो उस समय उनको नीचे धकेल दिया? मैंने उन्हें छुआ भी नहीं। मैंने क्या किया? मुझे नीचे पटक दिया गया। मुझे रोमन रेंस ने WWE यूनिवर्स के सामने बेइज्जत किया। मैंने उनसे विनती की। मेरे बेस्ट फ्रेंड ने फेवर किया था और मैंने रोमन रेंस का परिवार बचाया था।"
आप वीडियो यहां देख सकते हैं:
WWE WrestleMania 41 के बाद Raw में रोमन रेंस ने पॉल हेमन की हालत बिगाड़ी
पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस Raw के हालिया एपिसोड में नजर आए। उस दौरान सीएम पंक आए, पर रॉलिंस ने उनकी हालत बिगाड़ दी। इसके बाद रोमन रेंस ने एंट्री की और उन्होंने पहले रॉलिंस और फिर हेमन की हालत खराब कर दी। यह बात और है कि ब्रॉन ब्रेकर ने आकर रोमन को चारों खाने चित कर दिया। ऐसे में पॉल को अब दो नए दोस्त मिल गए हैं। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है।