SmackDown में Bloodline द्वारा किए खतरनाक हमले के बाद WWE दिग्गज ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, नए ट्राइबल चीफ पर लगाए गंभीर आरोप

WWE, Paul Heyman, Solo Sikoa, Roman Reigns, Bloodline,
पॉल हेमन की WWE में कब होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Breaks Silence After Bloodline Attack: कुछ हफ्ते पहले ब्लडलाइन ने पॉल हेमन (Paul Heyman) पर खतरनाक हमला कर दिया था। इसके बाद से ही WWE दिग्गज ब्रेक पर हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए चुप्पी तोड़ते हुए नए ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Ad

रोमन रेंस की अनुपस्थिति में सोलो सिकोआ नए ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। पॉल हेमन ने SmackDown के एक एपिसोड के दौरान सोलो को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करने से इंकार कर दिया था। इसी वजह से सिकोआ और बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स ने उनपर अटैक कर दिया था।

सोलो सिकोआ ने यह भी कहा था कि रोमन रेंस की कभी WWE में वापसी नहीं होगी। अब पॉल हेमन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में सोलो सिकोआ के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए उनपर ट्राइबल चीफ को छोड़ने या उनके खिलाफ होने की बात कही है। पॉल ने लिखा,

"अगर आपने ध्यान नहीं दिया होगा, सोलो सिकोआ ने ट्राइबल चीफ को छोड़ दिया है।"
Ad

WWE दिग्गज रिकिशी ने ब्लडलाइन द्वारा पॉल हेमन पर हमले के दौरान हुई गलती का किया खुलासा

जब पॉल हेमन ने सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ मानने से इंकार किया था तो ब्लडलाइन ने उनपर खतरनाक हमला करने के बाद उन्हें अंत में कमेंट्री टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब दे दिया था। सोलो और द उसोज़ के पिता रिकिशी का मानना है कि इस दौरान हेमन से बड़ी गलती हो गई थी। WWE दिग्गज ने Rikishi Off The Top पॉडकास्ट पर इस बारे में बात करते हुए कहा,

"पॉल हेमन 58 साल के हो चुके हैं और वो रेसलर नहीं हैं। आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है। वो बंप (खुद पर अटैक) ले रहे हैं लेकिन सही तरह से बंप नहीं ले रहे हैं जहां कि वो खुद को बचा सके। मैंने उनपर हुए अटैक की वीडियो इंस्टाग्राम पर देखी है। बंप लेने के लिए मैं पॉल की सराहना करता हूं। ऐसा लगा कि पॉल हेमन पावरबॉम्ब दिए जाने के बाद सही तरह से लैंड नहीं कर पाए थे। हालांकि, बंप लेना उनका काम नहीं है। यह दिखाता है कि पॉल हेमन ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में कितनी रूचि ले रहे हैं। इसके लिए वो तारीफ के योग्य हैं।"
youtube-cover

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications