WWE SmackDown से पहले पॉल हेमन ने रोमन रेंस को लेकर दी अचानक प्रतिक्रिया, जॉन सीना की बात को सही ठहराते हुए की बड़ी मांग

WWE
जानिए WWE दिग्गज ने क्या बयान दिया? (Photo.WWE.com)

Paul Heyman Comment About Roman Reigns: जून में इस साल WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) के ऊपर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ने खतरनाक अटैक किया था। इसके बाद से WWE टीवी पर वो नज़र नहीं आए। काफी लंबे समय बाद अब इस हफ्ते SmackDown से पहले उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Ad

WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे लेकिन पॉल हेमन WWE में बने रहे। सोलो सिकोआ के साथ उन्होंने काम किया। हालांकि, तालमेल में कमी के कारण चीजें खराब हो गईं। सिकोआ ने सबसे पहले जिमी उसो को बाहर किया। इसके बाद उन्होंने अपने ग्रुप में टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू को शामिल किया। सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने खुद को नया ट्राइबल चीफ बताया।

पॉल हेमन ने सोलो को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार नहीं किया और इसकी सजा उन्हें मिली। सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर हमला कर दिया। SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर ली है लेकिन हेमन का अभी कुछ अता-पता नहीं है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में जॉन सीना ने रोमन रेंस के काम की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि रेंस ने द रॉक से भी अच्छा प्रदर्शन किया। हेमन ने इसके बाद X पर कहा कि सीना एकदम सही हैं। हेमन ने सभी को रोमन को एक्नॉलेज करने की मांग की। दिग्गज ने लिंक से जुड़ी किसी समस्या के कारण अपनी पोस्ट डिलीट कर दी लेकिन उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

पॉल हेमन द्वारा किया गया कमेंट (Photo: Paul Heyman x)
पॉल हेमन द्वारा किया गया कमेंट (Photo: Paul Heyman x)

SummerSlam 2024 में वापसी कर रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया था। उनकी वजह से सिकोआ को कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। तब से रेंस की राइवलरी सिकोआ के साथ जारी है।

Ad
Ad

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस की हालत हुई थी खराब

9 अगस्त को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ की हालत खराब की। हालांकि, पिछले हफ्ते हुआ SmackDown का एपिसोड उनके लिए खास नहीं रहा। जेकब फाटू ने वापसी कर उनके पर अटैक किया। इससे सिकोआ को मजबूती मिली और उन्होंने अपनी ताकत दिखाते हुए रेंस की हालत खराब कर दी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications