SmackDown में Roman Reigns की मदद के लिए WWE दिग्गज की हो सकती है वापसी, मिले बड़े संकेत

WWE
क्या WWE SmackDown में फैंस को मिलेगा सरप्राइज? (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Drops Major Return Tease: जून में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर WWE दिग्गज पॉल हेमन के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। इसके बाद से अभी तक वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले लगा था कि वो रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ वापस आ जाएंगे लेकिन उन्हें अभी तक कोई बैकअप नहीं दिया गया है। खैर अब हेमन ने अपनी वापसी को लेकर बड़े संकेत दिए हैं।

Ad
Ad

Bad Blood 2024 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का मुकाबला सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के साथ होगा। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस मुकाबले का ऐलान किया गया था। शो की शुरूआत में रोमन ने वापसी की थी और अंत में एक अलग नजारा देखने को मिला। पांच महीने पहले रोमन और कोडी एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन थे। WrestleMania XL में कोडी ने ही रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। अब दोनों साथ काम करते हुए नज़र आएंगे।

SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड भी शानदार होगा। रोमन रेंस की ब्लडलाइन के साथ राइवलरी आगे बढ़ेगी। कुछ चौंकाने वाली चीजें भी देखने को मिल सकती हैं। साथ ही साथ किसी की वापसी भी देखने को मिल सकती हैं। पॉल हेमन ने सोशल मीडिया पर ट्रेवल के दौरान मन को शांत रखने की बात कही। कई फैंस का मानना है कि वो रोमन रेंस को कुछ सलाह देने के लिए SmackDown की यात्रा कर सकते हैं। हेमन द्वारा खुद इस बात के संकेत दिए गए हैं।

Ad

WWE SmackDown के एपिसोड में होगा Bad Blood 2024 का बिल्डअप

पॉल हेमन अगर SmackDown में रोमन रेंस का साथ देने के लिए आ गए तो मजा आ जाएगा। वैसे भी नंबर्स गेम में रोमन और कोडी रोड्स पीछे चल रहे हैं। सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन का सामना करना दोनों के लिए काफी मुश्किल होगा। हेमन आ गए तो फिर रेंस को मजबूती मिल जाएगी। आप सभी को पता है कि पॉल चतुराई भरे काम करने में काफी माहिर हैं। ब्लू ब्रांड के आगामी एपिसोड में Bad Blood 2024 को लेकर बिल्डअप देखने को मिलेगा। रोमन के ऊपर एक बार फिर सभी की नजरें टिकी होंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications