Paul Heyman Makes Major Confirmation: WWE WrestleMania 41 में बहुत बड़ा ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच टक्कर होगी। तीनों एक-दूसरे के ऊपर टूट पड़ने के लिए तैयार हैं। फैंस को काफी मजा आने वाला है। पॉल हेमन के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी। वो किसका साथ देंगे ये सबसे बड़ा सवाल है। खैर मेगा इवेंट से पहले हेमन ने एक बड़ा बयान दिया है।
पिछले महीने SmackDown के एपिसोड में पॉल हेमन ने बताया कि सीएम पंक, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का मैच नाईट 1 के मेन इवेंट होगा। इसके अगले हफ्ते पंक ने अपने फेवर का खुलासा किया। पंक ने कहा कि WrestleMania 41 में होने वाले मैच में उनकी साइड पर हेमन खड़े होंगे। 7 अप्रैल को हुए Raw के एपिसोड में सैथ ने जबरदस्त प्रोमो दिया था। उन्होंने हेमन के ऊपर हमला करने की कोशिश की। हेमन को बचाने के लिएं पंक आए थे। हालांकि, सैथ ने उन्हें धराशाई कर दिया था। इसके बाद सैथ ने कहा कि अब उन्हें भी हेमन से फेवर चाहिए।
SI Media पॉडकास्ट में पॉल हेमन ने रॉलिंस के फेवर को लेकर खुलकर बात की। हेमन ने कहा कि उन्होंने कभी भी रॉलिंस से कोई वादा नहीं किया था। हेमन के अनुसार,
सैथ रॉलिंस के अनुसार मैं उनका अहसानमंद हूं। मैं रॉलिंस से कभी भी कोई वादा नहीं किया था। रॉलिंस ने हवाल दिया कि उन्होंने मेरे लिए कुछ किया है। इस वजह से उनके दिमाग में ये बात चल रही है। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है।
क्या WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन देंगे बड़ा धोखा?
WWE WrestleMania 41 में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच का नतीजा अब पॉल हेमन के ऊपर निर्भर करेगा। वो बहुत बड़ा धोखा दे सकते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वो पंक और रोमन दोनों को धोखा देकर रॉलिंस से हाथ मिला सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर मामला ही पलट जाएगा। हेमन से आप इस तरह की उम्मीद आराम से कर सकते हैं। वो पहले भी इस तरह के कारनामे कर सभी को हैरानी में डाल चुके हैं।