'WrestleMania का मेन इवेंट कर सकते हैं'- Roman Reigns के 2 दुश्मनों को लेकर WWE दिग्गज की भविष्यवाणी

WWE
हॉल ऑफ फेमर की खास प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Spoke About Jacob Fatu-Solo Sikoa: WWE WrestleMania 40 में हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए थे। इसके बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया पलट दी। उन्होंने खुद को ट्राइबल चीफ नियुक्त किया और उला फाला पहनी। उन्होंने अपने ग्रुप में टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू को शामिल किया। फाटू तो जबरदस्त काम कर इस समय खूब वाहवाही लूट रहे हैं। WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन ने जेकब और सिकोआ को लेकर बड़ा बयान इस बार दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों WrestleMania का मेन इवेंट करने की क्षमता रखते हैं।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया था। तब से दोनों की राइवलरी अभी तक शानदार रही। रोमन ने लगातार ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला लेने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। 6 जनवरी, 2025 को हुए WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन ने सिकोआ को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराया। अब उन्होंने अपनी खोई हुई चीजें वापस हासिल कर ली हैं।

The New York Post को हाल ही में पॉल हेमन ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने वहां पर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के बारे में बात की। हेमन ने कहा कि उन्होंने एक संभावित फ्यूचर देखा है जहां ये दोनों WrestleMania का मेन इवेंट करेंगे। पॉल के अनुसार,

सोलो सिकोआ और जेकब फाटू ने जो सीखने की कला प्रदर्शित की है वो काफी डराने वाली है। हम उस प्वाइंट पर हैं जहां दोनों को कुछ भी सिखाने वाला व्यक्ति उनसे उतना ही सीख सकता है जितना आप कोशिश करेंगे।
Ad

2025 के Royal Rumble मैच में WWE दिग्गज रोमन रेंस का दिखेगा जलवा

Royal Rumble 2025 बहुत नजदीक है। मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस भी इस बार हिस्सा लेने वाले हैं। 2020 के बाद पहली बार उनका बड़े मुकाबले में जलवा देखने को मिलने वाला है। पॉल हेमन ने कुछ हफ्ते पहले उनकी एंट्री का ऐलान किया था। वहां पर रोमन का सामना सोलो सिकोआ और जेकब फाटू से भी हो सकता है। ये बहुत ही खास पल होगा। कंपनी ने जरूर कुछ ना कुछ खास प्लान बनाया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications