WWE दिग्गज ने Roman Reigns के अब तक के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी का किया खुलासा, हाल ही में दी थी करारी मात

WWE
दिग्गज की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Greatest Challenger: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। उनकी सफलता के पीछे पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा। रोमन और सोलो सिकोआ की राइवलरी भी शानदार रही है। 6 जनवरी, 2025 को हुए Raw Netflix डेब्यू शो में रेंस ने सिकोआ को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में मात दी। खैर अब हॉल ऑफ फेमर हेमन ने रोमन और सोलो को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ओटीसी के अब तक के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी सिकोआ हैं। ये बहुत बड़ी बात उन्होंने कही है।

Ad

SummerSlam 2024 में वापसी कर रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद से दोनों की राइवलरी चल रही है। रोमन ने लगातार ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला लेने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। Raw Netflix डेब्यू शो में बड़ी जीत के बाद अब उन्होंने अपनी खोई हुई चीजें हासिल कर ली हैं। खुद द रॉक ने रिंग में आकर उन्हें उला फाला पहनाई थी। ये बहुत ही खास पल देखने को मिला था।

Screen Rant को हाल ही में पॉल हेमन ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने रोमन रेंस के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी को लेकर दिलचस्प टिप्पणी की। पॉल ने सोलो सिकोआ का नाम लिया। हॉल ऑफ फेमर के अनुसार,

रोमन रेंस के सबसे बड़े चैलेंजर सोलो सिकोआ बन गए हैं। WrestleMania 41 से पहले वो पूरी तरह से म्यूट थे। इस हद तक वो गए कि उला फाला पहनकर बाहर आए और खुद को ट्राइबल चीफ नियुक्त किया। लोग उनसे गुस्सा हैं क्योंकि सभी को पता है कि उन्होंने सही तरीका नहीं अपनाया। इस चीज की कल्पना कभी किसी ने नहीं की होगी। ये सब ट्रिपल एच की देन है।

youtube-cover
Ad

WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा

Royal Rumble 2025 बहुत ही खास होने वाला है। मेंस रॉयल रंबल मैच में साल 2020 के बाद पहली बार रोमन रेंस एक्शन में नज़र आएंगे। पॉल हेमन ने उनकी एंट्री का ऐलान कुछ हफ्ते पहले SmackDown में किया था। फैंस इस चीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मुकाबले के दौरान एक बार फिर रेंस और सोलो सिकोआ की टक्कर हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications