The Bloodline में शामिल हो सकती हैं WWE दिग्गज The Rock की बेटी, वायरल वीडियो द्वारा मिले संकेत

..
ब्लडलाइन में शामिल होगा एक नया मेंबर?
ब्लडलाइन में शामिल होगा एक नया मेंबर?

The Bloodline: WWE के टॉप ग्रुप द ब्लडलाइन (The Bloodline) में इस साल की शुरुआत से ही बिखराव जारी था। अब लंबे समय बाद फिर से इस फैक्शन में नए मेंबर के जुड़ने की खबर सामने आ रही है। ऐसा लग रहा है कि WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) की बेटी ऐवा (Ava) जल्द ही मेन रोस्टर में डेब्यू कर सकती हैं।

Ad

NXT No Mercy 2023 में ऐवा को Schism ग्रुप छोड़ना पड़ गया था। Schism के लीडर जो गेसी ने ऐवा से कहा कि वो गलत ग्रुप से जुड़ी हैं, उन्हें अपने लिए नई फैमिली को देखना चाहिए। अब ऐसा लग रहा है कि मेन रोस्टर में ऐवा अपनी खुद की फैमिली से जुड़ेंगी। सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो में ऐवा, ब्लडलाइन के पॉल हेमन के साथ NXT में बैकस्टेज दिख रही हैं। वीडियो में पॉल, ऐवा को द ब्लडलाइन ग्रुप के बारे में बता रहे हैं।

Ad

हालिया NXT के एपिसोड में पॉल हेमन ने वापसी की थी। ऐसा लग रहा है कि पॉल के NXT में आने का मुख्य कारण संभवतः ऐवा हो सकती हैं। मेन रोस्टर के विमेंस डिवीजन में ब्लडलाइन का दबदबा बनाने के लिए पॉल, ऐवा को ब्लडलाइन में शामिल कर सकते हैं। ऐवा के लिए भी ब्लडलाइन का साथ बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। रोमन रेंस की देख-रेख में वो ज्यादा मजबूत तरीके से आगे बढ़ सकती है।

आइए एक नज़र डालते हैं WWE के टॉप ग्रुप The Bloodline में पड़ी फूट पर

WWE में द ब्लडलाइन के मेंबर्स के बीच इस साल की शुरुआत से ही बड़े मतभेद सामने आने लगे थे। Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन को इस ग्रुप को छोड़ना पड़ा था। इसके बाद Night of Champions में जिमी उसो ने रोमन रेंस पर हमला कर दिया और खुद को ग्रुप से अलग कर दिया

कुछ हफ्ते बाद जे उसो ने भी अपने भाई का साथ देते हुए खुद को ग्रुप से किनारे कर लिया था। WWE SummerSlam 2023 में रोमन vs जे उसो मैच में जिमी ने अपने भाई जे पर हमला कर सभी को चौंका दिया था। तब से लेकर अब तक जिमी फिर से ब्लडलाइन के साथ ही दिख रहे हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications