Paul Heyman on Roman Reigns & CM Punk Betrayal: WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन (Paul Heyman) ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने नाईट 1 के मेन इवेंट में सीएम पंक (CM Punk) और रोमन रेंस दोनों को धोखा दे दिया। वो सैथ रॉलिंस के साथ जुड़ गए और उन्हें बड़ी जीत दिलाई। यह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना। सैथ और पॉल दोनों के बीच WrestleMania 41 से पहले चीजें ठीक महसूस नहीं हो रही थी। इसी वजह से उनका साथ आना खास पल था। पॉल ने अब दोनों पूर्व साथियों को धोखा देने पर बात की है।
पॉल हेमन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली। इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा देने को लेकर एक फोटो पोस्ट की। वो बताने का प्रयास कर रहे हैं कि उनके लिए पंक-रेंस को धोखा देना और सैथ रॉलिंस के साथ जुड़ना सबसे ज्यादा आसान फैसला था। उन्होंने स्टोरी डालते हुए लिखा,
"चुनाव करने में बहुत ज्यादा दिक्कत महसूस हुई। हालांकि, फैसला लेना काफी आसान था।"
आप नीचे पॉल हेमन की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:
WWE WrestleMania के बाद Raw में पॉल हेमन ने नया फैक्शन तैयार कर लिया
WrestleMania 41 की नाईट 1 में पॉल हेमन ने सैथ रॉलिंस का साथ दिया। दोनों को एक साथ देखना खास रहा। WWE Raw के आखिरी एपिसोड में वो साथ में रिंग में थे। उस समय सीएम पंक ने आकर सैथ पर अटैक किया और ब्रॉल हुआ। अंत में रॉलिंस का पलड़ा भारी रहा और रोमन रेंस आए। रोमन ने सैथ और पॉल हेमन दोनों पर अटैक किया। हालांकि, ब्रॉन ब्रेकर ने आकर रेंस को निशाना बनाया।
उन्होंने सैथ के साथ मिलकर पंक और रोमन की हालत खराब कर दी। यहां से क्लियर हो गया कि पॉल हेमन, सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर, तीनों ही एक फैक्शन का हिस्सा हैं। कई फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि WWE द्वारा इस ग्रुप में कुछ अन्य स्टार्स को भी जोड़ा जा सकता है। देखना होगा कि पॉल अपने इस नए ग्रुप में किन स्टार्स को जोड़ते हैं और यह किस तरह से तबाही मचाने में सफल होते हैं।