"Roman Reigns उनका करियर खत्म करेंगे"- WWE दिग्गज ने दी पूर्व चैंपियन को धमकी; ट्राइबल चीफ लेंगे अपना बदला?

Ujjaval
पॉल हेमन ने दी सैथ रॉलिंस को धमकी (Photo: WWE.com)
पॉल हेमन ने दी सैथ रॉलिंस को धमकी (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Warns Seth Rollins: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) की दुश्मनी से फैंस जरूर परिचित होंगे। रोमन को सैथ रॉलिंस बिल्कुल पसंद नहीं हैं। रोमन मौजूदा समय में सैथ द्वारा मेंस Royal Rumble मैच के दौरान हुए हमले के कारण ही बाहर हैं। ज्यादातर फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि रोमन वापसी के बाद सैथ को निशाना बनाएंगे। अब WWE दिग्गज पॉल हेमन ने इसपर बात की।

Ad

WWE 2K25 के कवर स्टार रोमन रेंस हैं। पॉल हेमन ने हाल ही में गेम को प्रमोट करते हुए रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के शोकेस का जिक्र किया। इसी बीच हेमन ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन सैथ को धमकी दी। उन्होंने बताया कि रोमन रेंस जब अगली बार सैथ के साथ रिंग में उतरेंगे, तो उनका करियर खत्म करके बदला लेंगे। उन्होंने कहा,

"जब रोमन रेंस अगली बार सैथ रॉलिंस के साथ रिंग में आएंगे, तो सैथ आखिरी बार रिंग में दिखाई देंगे। जब रोमन रेंस, सैथ से बदला लेंगे, तो वो आर्किटेक्ट और विजनरी नहीं रहेंगे। आप लोगों के सामने ट्राइबल चीफ रोमन रेंस रहेंगे लेकिन सैथ रॉलिंस कभी नज़र नहीं आएंगे। रोमन WWE में सैथ रॉलिंस का करियर खत्म कर देंगे। इसके बाद आप रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस सिर्फ 2K25 में देख पाएंगे। यह प्रेडिक्शन नहीं, बल्कि स्पॉइलर है।"

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के इतिहास पर बात की

पॉल हेमन ने 2K25 से जुड़ी इसी बातचीत में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के इतिहास पर बात की। हेमन ने बताया कि सैथ के कारण ही रोमन के 1316 दिनों के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन का अंत हुआ था। उन्होंने कहा,

"रोमन रेंस के लिए यह काफी पर्सनल है। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस शील्ड के रूप में साथ आए थे। सैथ ने शील्ड को तोड़ने का फैसला किया और रोमन रेंस पर पीछे से हमला किया। रेंस WrestleMania 31 के मेन इवेंट में टाइटल जीतने वाले थे, उस समय सैथ ने कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके मौका चुरा लिया। रोमन 4 साल बाद अपनी चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ हारे। कोडी रोड्स बेहतर थे, इसलिए नहीं, बल्कि सैथ रॉलिंस वहां थे। रोमन रेंस के पास रॉलिंस से बदला लेने का मौका था और उनका ध्यान हट गया। उन्होंने विजनरी पर चेयर से हमला कर दिया।"
youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications