WWE WrestleMania XL में Roman Reigns की हार के बावजूद Paul Heyman ने रचा इतिहास, बंपर व्यूज के चलते Hall of Fame को बनाया ऐतिहासिक

 WWE हॉल ऑफ फेम से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई
WWE हॉल ऑफ फेम से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई

Paul Heyman: WWE WrestleMania XL ने इस बार कई नए रिकॉर्ड कायम किए। कुछ बड़े सरप्राइज फैंस को देखने को मिले। मेनिया वीकेंड में कुछ सुपरस्टार्स ने पर्सनल रिकॉर्ड भी बनाए। अब WWE हॉल ऑफ फेम से जुड़ा एक नया रिकॉर्ड सामने आ गया है।

Ad

इस साल दिग्गज पॉल हेमन को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। वो आकर्षण का केंद्र रहे। पूर्व ECW ऑनर को फिलाडेल्फिया में इस सम्मान से नवाजा गया। ये चीज एकदम सही रही क्योंकि ये एक्सट्रीम चैंपियनशिप रेसलिंग का बर्थप्लेस है। हॉल ऑफ फेम की शुरूआत पॉल हेमन से हुई क्योंकि रोमन रेंस ने उन्हें इंडक्ट किया।

WWE ने X पर पॉल हेमन द्वारा दिए गए स्पीच को लेकर एक नई जानकारी दी। द वाइजमैन की इंडक्शन स्पीच को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा व्यूज मिले। इससे पहले ऐसा कभी नहींं हुआ। मतलब साफ है कि हेमन ने अपनी स्पीच के द्वारा इतिहास रच दिया। हेमन की स्पीच को ऑफिशियल्स डिजिटल और सोशल चैनल्स पर 27 मिलियन से अधिक बार देखा गया।

Ad

WWE के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ने पॉल हेमन के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की 5 क्लिपों से 3 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त किए। हेमन की एक स्टैंडिंग ओवेशन की वीडियो को 499,000 व्यूज मिले। वहीं हेमन को इंडक्ट करने वाले वीडियो को 1.1 मिलियन यूट्यूब व्यूज मिले।

दूसरी तरफ ट्रिपल एच की तारीफ करने वाली एक क्लिप को 370,000 व्यूज प्राप्त हुए। रोमन रेंस ने भी पॉल हेमन को लेकर स्पीच दी थी। उनकी क्लिप को 965,000 व्यूज मिले। कुल मिलाकर देखा जाए तो हॉल ऑफ फेम सेरेमनी में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ जो इस बार देखा गया। इससे आप पॉल हेमन की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।

WWE WrestleMania XL में हुई रोमन रेंस की करारी हार

WrestleMania XL में रोमन रेंस की 1316 दिन की बादशाहत खत्म हो गई। लगभग चार साल रेंस ने चैंपियन के रूप में अच्छा काम किया था। उनकी इस सफलता के पीछे पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा। नाईट 2 में रेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड किया था। मैच में काफी बवाल मचा और अंत में रोड्स ने रेंस को हरा दिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications