'बेस्ट मोमेंट'- WWE दिग्गज का Brock Lesnar को लेकर खुलासा, 2020 में हुए सैगमेंट की बताई असली सच्चाई 

WWE
WWE दिग्गज ने खास प्रतिक्रिया व्यक्त की (Photo: WWE.com)

R-Truth Recalled Segment With Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का बहुत बड़ा नाम है। कई कारनामे वो अभी तक अपने करियर में कर चुके हैं। फैंस भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। आर-ट्रुथ ने हाल ही में लैसनर को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने साल 2020 में पॉल हेमन की एक शर्त के लिए द बीस्ट के कैरेक्टर से बाहर आने को याद किया। ट्रुथ ने इसे अपने लिए एक गौरवपूर्ण पल बताया।

Ad

SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तब से वो WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। साल 2020 में Raw में ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन की आर-ट्रुथ से बातचीत हुई थी। सैगमेंट के दौरान ट्रुथ ने एक इम्प्रोवाइज्ड लाइन कही, जिसने लैसनर को कैरेक्टर से बाहर आने को मजबूर कर दिया था। हालांकि, ट्रुथ को कोई मदद नहीं मिली। उन्हें ब्रॉक ने अंत में गजब का F5 लगा दिया।

INSIGHT को हाल ही में आर-ट्रुथ ने अपना इंटरव्यू दिया। वहां पर उनसे ब्रॉक लैसनर के साथ हुए सैगमेंट के बारे में पूछा गया। ट्रुथ ने शानदार जवाब देते हुए कहा,

मेरी बैकस्टेज पॉल हेमन के साथ मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि हम शर्त लगा रहे हैं। मैंने पूछा क्या शर्त है? उन्होंने कहा कि आप ब्रॉक लैसनर को हंसा सकते हैं। मैंने कहा कि इसका क्या मतलब है। पॉल ने कहा कि हम ये चीज लैसनर को नहीं बताने जा रहे हैं कि आप क्या कहना चाहते हैं। हम उन्हें कुछ नहीं बताएंगे। हमें बस वहां पर जाना है। ये बहुत ही मजेदार चीज थी जो काम कर गई। ब्रॉक का कैरेक्टर से बाहर आना मेरे लिए बेस्ट मोमेंट था।
Ad

क्या WWE Royal Rumble 2025 में ब्रॉक लैसनर वापसी करेंगे?

ब्रॉक लैसनर की WWE रिंग में वापसी का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ समय पहले ट्रिपल एच ने कहा था कि वो अभी भी कंपनी के साथ बने हुए हैं। द गेम ने बताया था कि WWE में लैसनर की एंट्री उनके ऊपर ही निर्भर है। कहा जा रहा है कि वो Royal Rumble 2025 में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर सभी को खुशी होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications