Roman Reigns Teases Separation Paul Heyman: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने पॉल हेमन (Paul Heyman) के साथ अपने भविष्य को लेकर संकेत दिए हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिससे ऐसा महसूस हो रहा है कि ट्राइबल चीफ का अपने वाइजमैन के साथ रिश्ता तार-तार हो गया है। WWE WrestleMania 41 प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले यह उन दोनों के फैंस के लिए बुरी खबर है।
रोमन रेंस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें देखा जा रहा है कि वाइजमैन पॉल हेमन उन्हें कॉल कर रहे हैं लेकिन वो इसे उठा नहीं रहे हैं। बाद में वीडियो में दिखाया गया कि हेमन ने रोमन को एक नहीं, बल्कि कई सारे कॉल लगाए। रोमन और पॉल के बीच चीजें पिछले कुछ समय में बिगड़ गई है और WrestleMania में भी वाइजमैन अपने ट्राइबल चीफ के साथ नहीं होंगे। यही बात शायद रोमन को पसंद नहीं आई हैं और वो पॉल से नाराज हैं।
आप नीचे रोमन रेंस द्वारा डाली गई वीडियो देख सकते हैं:
WWE WrestleMania में रोमन रेंस को क्यों नहीं मिलेगा पॉल हेमन का साथ?
रोमन रेंस को नए ब्लडलाइन से लड़ने के लिए WarGames मैच में एक साथी की जरूरत थी। कोई उनकी मदद करने को तैयार नहीं था और फिर पॉल हेमन ने रिटर्न किया। वो सीएम पंक को रोमन की मदद के लिए लेकर आए। इसी बीच बेस्ट इन द वर्ल्ड ने कहा था कि वो पॉल की मदद करने के बदले उनसे फेवर मांगने वाले हैं। काफी महीनों तक इस फेवर को लेकर फैंस के मन में सवाल था।
पिछले कुछ महीनों में चली स्टोरीलाइन के चलते WWE WrestleMania 41 के लिए रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच ऑफिशियल हो गया। रोमन को इसके पहले बहुत बड़ा झटका लगा। सीएम पंक ने फेवर के रूप में पॉल हेमन को उनके रिंग कॉर्नर में रहने के लिए कहा। हेमन ने बोला था कि फेवर कुछ भी हो, वो इसे स्वीकार करेंगे। इसी वजह से हेमन ने रोमन का साथ छोड़ते हुए WrestleMania के लिए पंक का हाथ थाम लिया। देखना होगा कि अब WrestleMania में चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।