Roman Reigns: WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को फैंस से अच्छा रिएक्शन मिलता है। WrestleMania 38 में इतिहास बनाने के बाद रोमन रेंस ने कंपनी के साथ नई डील साइन की है जहां वो कुछ लिमिटेड डेट्स में ही लाइव इवेंट और प्रोग्रामिंग का हिस्सा होंगे।साल के दूसरे सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2022 में रेंस का सामना ब्रॉक लैसनर से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। मौजूदा चैंपियन का यह किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में पहला टाइटल डिफेंस होगा। दोनों ही बड़े सुपरस्टार्स बीते सात सालों में कई बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच इस दुश्मनी का अंत SummerSlam में हो जाएगा। Smackdown में वापसी के साथ ही लैसनर ने यह साफ कर दिया था कि वो रेंस को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं। हाल ही में हुए लाइव इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर का अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए आमना-सामना हुआ था। रोमन रेंस अमूमन स्पीयर लगाने से पहले शेर की तरह दहाड़ लगाते हैं और उन्होंने इस लाइव इवेंट में भी कुछ ऐसा ही किया। तब एक यंग फैन उन्हीं की तरह नकल उतारते हुए दिखा। यह वहां उपस्थित क्राउड के लिए मजेदार मोमेंट था। आप इसे यहां देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस पहले भी WWE लाइव इवेंट्स में तोड़ चुके हैं कैरेक्टरइस समय रोमन रेंस हील के रूप में काम कर रहे हैं। कई बार हाउस शोज़ में वो अपने किरदार को तोड़ते हुए फैंस के लिए प्रोमो कट करते हैं और उनका मनोरंजन करते हैं। यह क्राउड के लिए सरप्राइज से कम नहीं होता है। मई में एक लाइव इवेंट के दौरान रेंस का 2 साल के बच्चे से साथ मजेदार मोमेंट सामने आया था। इसी तरह एक लाइव इवेंट में रोमन 12 साल के बच्चे के साथ रिंगसाइड में मजेदार बहस करते हुए दिख रहे थे।Gianni@GianniNJDRoman Reigns and my 12 year old cousin Rocco had some serious beef last night When I tell you I was CRYING #WWETrenton @BRWrestling4657710Roman Reigns and my 12 year old cousin Rocco had some serious beef last night 😭😭😭😭When I tell you I was CRYING #WWETrenton @BRWrestling https://t.co/GkMMGG37ufअब देखना दिलचस्प होगा कि SummerSlam 2022 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर में से कौन विजेता बनता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।