"हम बहुत स्पेशल हैं"- WWE दिग्गज Roman Reigns ने किया जबरदस्त ऐलान, नए निकनेम का हुआ खुलासा

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस का बड़ा खुलासा (Photo: Roman Reigns Instagram)
WWE दिग्गज रोमन रेंस का बड़ा खुलासा (Photo: Roman Reigns Instagram)

Roman Reigns Reveals New Nickname: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपने हील रन के दौरान अलग-अलग तरह के निकनेम का उपयोग किया है। इसी बीच ट्राइबल चीफ और हेड ऑफ टेबल काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अभी फैंस उन्हें OTC के नाम से पुकारना पसंद करते हैं। अब रोमन ने खुद ही अपने एक नए निकनेम का ऐलान कर दिया है।

Ad

रोमन रेंस असल में WWE 2K25 के कवर स्टार हैं और हाल ही में यह गेम रिलीज किया गया है। इसी के चलते रोमन रेंस के अलग-अलग तरह के इंटरव्यू सामने आ रहे हैं, जहां वो अपने परिवार के बारे में भी बात करते हुए दिखाई दिए हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जहां उन्होंने ऑफिशियल तौर पर अपना नया निकनेम फैंस के सामने रख दिया। रोमन ने खुद को 'The High Tide' पुकारा है। उन्होंने कहा,

"हर किसी को इस जगह पर होने के बारे में सोचना चाहिए। द ब्लडलाइन बहुत बढ़िया है। मैं The High Tide हूं। मैं सभी शिप्स को उठाता हूं। गेम का कवर यह चीज खुद बताता है। मैंने यह अकेले नहीं किया है और मैंने ऐसा अकेले करने से इंकार भी किया है। हम लोग (ब्लडलाइन) बहुत स्पेशल हैं। हमने हमारे और अन्य लोगों के ब्लडलाइन से लेकर सबकुछ बदल दिया है।"

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

रोमन रेंस की WWE टीवी पर अगली अपीयरेंस कब देखने को मिलेगी?

रोमन रेंस ने नए निकनेम को फैंस के सामने रख दिया है और इसी बीच वो अलग अंदाज में भी दिखाई दिए हैं। WWE Raw के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस ने वापसी की और उन्होंने सैथ रॉलिंस पर जबरदस्त तरीके से अटैक किया। इसी बीच द हाई टाइड ने सीएम पंक पर भी स्पीयर लगाया। फैंस को उनका यह रिटर्न बहुत पसंद आया।

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में पॉल हेमन दिखाई दिए थे। इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस की अगली अपीयरेंस का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बोलोग्ना, इटली में होने वाले SmackDown के अगले एपिसोड में रोमन रेंस की अपीयरेंस देखने को मिलेगी। असली ट्राइबल चीफ यहां आकर सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के साथ अपनी स्टोरी आगे बढ़ा सकते हैं। सीएम पंक ने बता दिया है कि वो शो के दौरान आएंगे। सैथ भी वहां आ सकते हैं। तीनों दुश्मनों के बीच एक बार फिर ब्रॉल संभव है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications