"मुझे गर्व है"- WWE दिग्गज Roman Reigns ने भाई को दिया खास मैसेज, गुस्से से मिला जवाब

WWE SmackDown में दो भाइयों का हुआ मिलाप (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में दो भाइयों का हुआ मिलाप (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Praises Jey Uso: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने स्मैकडाउन (SmackDown) से साल भर से ज्यादा समय से दूर चल रहे अपने भाई की 7 शब्दों में तारीफ की है। यह दोनों पिछले साल अलग हो गए थे। यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन जे उसो हालिया WWE SmackDown एपिसोड में नजर आए, जहां पर उन्होंने एक सैगमेंट में हिस्सा लिया था।

Ad

यह सैगमेंट सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन के खिलाफ था। यहां उन्होंने सोलो को कहा कि वह परिवार को तोड़ने का काम ना करें। जे ने इसके साथ ही बताया कि क्यों वह टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू को अपने साथ रखे हुए हैं। इसके साथ ही जे ने कहा कि जब वह अगली बार मिलेंगे, तो चीजें अलग होंगी।

रोमन रेंस और जिमी उसो ने बाद में बैकस्टेज एंट्री की थी, जब यीट मास्टर बाहर जा रहे थे। इस दौरान रोमन रेंस ने जे उसो को देखा और फिर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बाहर जाने लगे। असली ट्राइबल चीफ ने उन्हें रोका और चौंकाने वाली बात अपने कजिन को कही। यह बात और है कि रोमन को वह जवाब नहीं मिला, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी। रोमन रेंस ने कहा,

"मुझे आपके ऊपर गर्व है, हम सभी को है।"

जे उसो इसके बाद गुस्से में दिखे और जवाब में 'नो यीट' बोलकर चले गए।

आप उनकी बातचीत का वीडियो यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस का हुआ बुरा हाल

रोमन रेंस को जे उसो ने वही जवाब नहीं दिया, जिसकी उम्मीद थी लेकिन यह इकलौती चीज नहीं थी, जो उनके मुताबिक नहीं हुई। रोमन रेंस WWE SmackDown के आखिरी सैगमेंट में रिंग में सोलो सिकोआ के साथ थे। इसके बाद बाकी के ब्लडलाइन मेंबर्स जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ रिंग की तरफ आते हुए दिखाई दिए। इनमें जेकब आगे थे जबकि टोंगा ब्रदर्स ने जिमी उसो को पकड़ रखा था।

पूर्व टैग टीम चैंपियन की हालत खराब थी और रोमन रेंस का हाल भी शो के खत्म होते-होते कुछ ऐसा ही हो गया था। वह भी रिंग में चित पड़े हुए थे। दरअसल, इससे पहले रोमन ने सोलो को रिंग से बाहर किया और फिर उला फाला पहन ली थी। उसी समय पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन ने रोमन को लो ब्लो दे दिया। इसके बाद बची खुची कसर जेकब के DDT और सोलो सिकोआ के दो समोअन स्पाइक ने पूरी कर दी थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications