"बहुत बेकार"- WWE दिग्गज Roman Reigns ने कट्टर दुश्मन की उड़ाई धज्जियां, देखें खास वीडियो

Ujjaval
रोमन रेंस ने दुश्मन की बेइज्जती की (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने दुश्मन की बेइज्जती की (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Takes Shot Seth Rollins: रोमन रेंस (Roman Reigns) के WWE में काफी सारे कट्टर दुश्मन रहे हैं और उनमें से एक सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) हैं। अब रोमन ने सैथ की धज्जियां उड़ाई है। थोड़े समय पहले ही WWE 2K25 के ब्लडलाइन शोकेस का गेमप्ले दिखाया गया था। रोमन रेंस ने हाल ही में बैठकर इसका गेमप्ले देखा। उन्होंने इसी बीच सैथ पर तंज कस दिया।

Ad

रोमन रेंस और पॉल हेमन 2K25 के विज़ुअल कांसेप्ट डेवलपर के साथ बैठे थे। इसी बीच डेवलपर ने रोमन के रूप में खेलते हुए सैथ रॉलिंस का गेम में सामना किया। इसी बीच रेंस, डेवलपर की गेमिंग स्किल्स से उतने प्रभावित नज़र नहीं आए। उन्होंने एक मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए सैथ रॉलिंस का जिक्र किया और उनकी बेइज्जती कर दी। उन्होंने कहा,

“आप थोड़े-थोड़े सैथ रॉलिंस की तरह लग रहे हैं। कोई अपमान नहीं कर रहा हूं लेकिन वो (सैथ) बहुत बेकार हैं। आप उनकी तरह दिखते है।”

आप नीचे रोमन रेंस की प्रतिक्रिया देख सकते हैं:

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस की सैथ रॉलिंस ने तारीफ की थी

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। रॉलिंस ने हाल ही में रोमन को चोटिल किया था। इसके बावजूद अब एक इंटरव्यू में सैथ ने रोमन की जमकर तारीफ की और बताया कि वो उन्हें पसंद करते हैं। Up & Adams Show with Kay Adams में थोड़े समय पहले सैथ नज़र आए। इसी बीच उन्होंने कहा,

"मुझे रोमन रेंस पसंद हैं। इस चीज को क्लियर करता हूं कि मुझे वो पसंद हैं। हम इंडस्ट्री में साथ आए थे। रोमन रेंस और मैं WWE में 2012 में आए थे। हम ट्रियो के तौर पर आए थे, जिसमें से एक सदस्य चला गया है लेकिन मैं और रोमन अभी भी WWE में हैं। हम नीचे से सीधा WWE के टॉप पर आए हैं। रोमन अब एकदम अलग व्यक्ति बन गए हैं। वो अपनी चीजों में रहते हैं। उन्हें गॉड कॉप्लेक्स हो गया है। मुझे उनके बारे में यह बोलना पड़ेगा क्योंकि मैं काफी समय से उनसे आंख नहीं मिला पाया हूं। हालांकि, जड़ों में प्यार है। प्यार और नफरत के बीच एक छोटी सी लाइन है।"
youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications