Roman Reigns ने खुद लिया WWE स्टार की सफलता का क्रेडिट, Bloodline में शामिल करके बदल दी किस्मत

WWE
रोमन रेंस की खास प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Took Credit Sami Zayn Success: 2020 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE में हील टर्न लिया था। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। दोनों ने मिलकर ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण किया। आज ये फैक्शन किसी परिचय का मोहताज नहीं है। रोमन 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे। अभी भी ब्लडलाइन की स्टोरी जारी है और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। हाल ही में रेंस ने इस फैमिली स्टोरी में 40 साल के WWE स्टार सैमी ज़ेन को शामिल करने में अपने रोल को स्वीकार किया। उन्होंने क्रेडिट खुद को दिया।

Ad

2022 में हुए WWE WrestleMania 38 के बाद कुछ महीनों बाद सैमी ज़ेन को ब्लडलाइन स्टोरी में शामिल किया गया। सैमी ने कई मौकों पर इसके बाद रोमन रेंस और उनके भाइयों की जीत में अहम भूमिका निभाई। सैमी की वजह से ग्रुप को काफी सफलता मिली। पिछले साल WWE Survivor Series में हुए WarGames मैच के लिए असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हुआ था। सोलो सिकोआ के ऊपर इन्होंने शानदार जीत हासिल की थी। वैसे ब्लडलाइन में आने के बाद ज़ेन की किस्मत बदल गई थी।

SHAK Wrestling को हाल ही में रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया। वहां पर उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की। रोमन से ब्लडलाइन में सैमी ज़ेन के रोल को लेकर सवाल पूछा गया। रेंस ने कहा,

मैं सैमी ज़ेन की पूरी जिम्मेदारी लूंगा। जॉनी नॉक्सविल के साथ उन्होंने जिस तरह काम किया वो बहुत ही शानदार था। मैंने सिर्फ उनके काम की तारीफ की क्योंकि हम जो करते हैं वो करना आसान काम नहीं होता है। हम जो कर रहे थे मैंने उससे थोड़ा अलग कुछ देखा। ब्लडलाइन बहुत सफल रही थी और उस समय हम सभी चैंपियन थे। मेरे पास एक ऐसी पर्सनैलिटी थी जिसे ऊपर उठा सकता था। मैंने ऐसा ही किया। सैमी ज़ेन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैंने सिर्फ उनकी कला को पहचाना।

youtube-cover
Ad

WWE Royal Rumble 2025 में दिखेगा रोमन रेंस का जलवा

Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। मेंस रॉयल रंबल मैच में इस बार रोमन रेंस भी धमाल मचाएंगे। पॉल हेमन ने उनकी एंट्री का ऐलान किया था। 2020 के बाद से पहली बार रेंस इस बड़े मुकाबले का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उनके प्रदर्शन पर सभी की नज़रें टिकी हैं। देखना होगा कि वो जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications