WWE दिग्गज ने अपनी बेटी की वापसी और इंजरी पर दिया बड़ा बयान, जल्द रिंग में दिखेगा जलवा

Pankaj
WWE NXT सुपरस्टार की जल्द होगी वापसी
WWE NXT सुपरस्टार की जल्द होगी वापसी

Santino Marella: WWE NXT सुपरस्टार आरियाना ग्रेस (Arianna Grace) की जल्द वापसी होगी। 4 अक्टूबर को NXT के एपिसोड में ACL इंजरी उन्हें आ गई थी। पहले तो उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें सर्जरी करानी पड़ेगी। सर्जरी के बाद अब वो रिकवर कर रही हैं। उनके पिता और WWE दिग्गज सैंटिनो मारेला (Santino Marella) ने अब उनकी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ad

WWE दिग्गज सैंटिनो मारेला ने अपनी बेटी की वापसी पर दिया बयान

Fightful को हाल ही में सैंटिनो मारेला ने अपना इंटरव्यू दिया। कई बड़े मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी। साथ ही अपनी बेटी आरियाना ग्रेस की वापसी को लेकर भी बयान दिया और कहा,

अभी भी ग्रेस रिकवर कर रही हैं और उन्हें थोड़ा टाइम लगेगा। उम्मीद है कि अगले साल मार्च तक वो वापसी कर लेंगी।
Ad

ग्रेस का करियर अभी तक कंपनी में शानदार रहा। NXT में उन्होंने अच्छा काम किया। फैंस भी उन्हें अच्छे अंदाज में चीयर करते हैं। आने वाले कुछ साल उनके लिए सही रहेंगे। मेन रोस्टर में भी उनकी एंट्री जल्दी हो जाएगी। ट्रिपल एच उन्हें बहुत पसंद करते हैं। कुछ NXT सुपरस्टार्स के ऊपर वो बहुत भरोसा करते हैं। आपने देखा होगा कि NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में भी अच्छा पुश दिया जा रहा है।

ग्रेस अब वापसी करेंगी तो शायद उनके गिमिग में भी बदलाव किया जाएगा। एक अलग अंदाज में वो नज़र आ सकती हैं। सैंटिनो मारेला का भी WWE में करियर शानदार रहा था। अब उनकी बेटी भी उन्हीं की तर्ज पर चल रही हैं। ग्रेस की वापसी कब होगी अब ये देखने वाली बात होगी। फैंस को अगले साल की शुरूआत में बड़ा सरप्राइज मिलेगा। शायद अगले साल विमेंस रंबल मैच में भी वो वापसी कर सकती हैं।

ट्रिपल एच ने जरूर ग्रेस के लिए बड़ा प्लान तैयार किया होगा। हाल ही में ग्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वो वर्कआउट करते हुए नज़र आ रहीं थी। इससे फैंस ने अंदाजा लगा लिया था कि उनकी अब जल्दी वापसी हो जाएगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications