Roman Reigns को 11 साल पुराना दर्द आज भी करता है परेशान, WWE दिग्गज ने किया खुलासा

रोमन रेंस को एक चीज परेशान करती है (Photos: WWE.com)
रोमन रेंस को एक चीज परेशान करती है (Photos: WWE.com)

Seth Rollins Comments on Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच का हिस्सा थे। वह इसके दौरान लगी चोट के चलते अनिश्चितकाल के लिए रिंग से दूर हो गए हैं। अब एक पूर्व चैंपियन ने बताया है कि आखिरकार ऐसी कौन सी चीज है, जो रोमन को आज भी परेशान करती है। इसके दौरान उन्होंने 11 साल पुराना एक दर्दनाक पल याद किया, जिसने दोनों के करियर बदल दिए।

Ad

रोमन रेंस 2014 में द शील्ड नाम के ग्रुप का हिस्सा थे। उस दौरान उनके साथ सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज थे। डीन अब AEW में काम करते हैं। 2 जून 2014 को हुए Raw एपिसोड में रॉलिंस ने ग्रुप को धोखा दे दिया था। उन्होंने पहले रोमन पर स्टील चेयर से हमला किया और फिर डीन पर वार कर दिया था।

हाल में रॉलिंस Not Just Football with Cam Heyward में नजर आए। वहां उनको 2014 की उस घटना की याद दिलाने के बाद पूछा गया कि रोमन द्वारा उनपर WrestleMania XL में स्टील चेयर से हमला किए जाने पर वह क्या सोचते हैं। सैथ ने कहा कि यह चीज रोमन को हमेशा परेशान करेगी। उन्होंने कहा,

"मैं जानता था कि मुझे इस तरह से उस गियर और पल में देखकर उन्हें कैसा महसूस होगा। कुछ चीजें हैं, जो चैंपियनशिप से बड़ी होती हैं। दोस्ती, एक ऐसा घाव है जो काफी पुराना है। द शील्ड के साथ वह पल, जहां पर हम टूट गए थे, वो उन्हें आज भी परेशान करता है।"

आप उनकी बातचीत यहां देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस पर Royal Rumble मैच के दौरान हमला किया था

WWE दिग्गज रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच की दुश्मनी 2025 Royal Rumble मैच के दौरान भी जारी रही थी। यही वजह है कि दोनों ने दूसरे को मुकाबले से बाहर करने का प्रयास किया था। इनकी दुश्मनी का फायदा सीएम पंक ने उठाया और दोनों को एलिमिनेट कर दिया था। इससे गुस्साए हुए रॉलिंस ने रोमन को डबल स्टॉम्प मूव हिट कर दिया था। उन्होंने बाद में स्टील स्टेप्स पर भी अपना हमला जारी रखा था। सैथ ने बाद में WWE Raw के एपिसोड में इसकी और रेंस के चोटिल होने के पीछे का कारण होने की जिम्मेदारी ली थी। अब देखना होगा कि दोनों फिर कब आमने-सामने आते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications