Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2022 में फैंस को एक रोमांचक मेन इवेंट देखने को मिला है। मेन इवेंट के दौरान ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने ट्रेक्टर से रिंग को उठा दिया था और उनके इस स्टंट को देखकर फैंस दंग रह गए थे। हालांकि, उनके इस स्टंट पर अब WWE दिग्गज शेन 'द हरिकेन' हेल्म्स (Shane "The Hurricane" Helms) ने अपनी राय रखी है।SummerSlam 2022 के मेन इवेंट के दौरान फैंस एक्शन देखकर हैरान रह गए थे। मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर फार्मिंग करने वाले ट्रैक्टर के साथ आए थे। मैच के दौरान उन्होंने इसी ट्रैक्टर से रिंग को बर्बाद कर दिया था, जिसके बाद रोमन रेंस भी रिंग के बाहर चले गए थे।WWE दिग्गज द हरिकेन ने ब्रॉक लैसनर को लेकर कही ये बातब्रॉक लैसनर के इस स्टंट को देखकर WWE दिग्गज शेन 'द हरिकेन' हेल्म्स भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। उन्होंने ट्वीट किया और इसमें लिखा,"काउबॉय ब्रॉक लैसनर बहुत ज्यादा खतरनाक हैं।"Hurricane Helms@ShaneHelmsComCowboy Brock is a damn menace. twitter.com/WWE/status/155…WWE@WWE.@BrockLesnar just lifted the ring with a tractor!!! #SummerSlam59740.@BrockLesnar just lifted the ring with a tractor!!! #SummerSlam https://t.co/HBJPzZmEgbCowboy Brock is a damn menace. twitter.com/WWE/status/155…SummerSlam 2022 के मेन इवेंट में WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर का सामना रोमन रेंस से हुआ था। इस मैच को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए इसमें एक शर्त भी जोड़ दी गई थी। उनके बीच मैच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ था। इस मैच से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थी और दोनों ही सुपरस्टार्स ने फैंस को निराश नहीं किया। इस मुकाबले में फैंस को कई हाई रिस्क स्टंट देखने को मिले थे। ब्रॉक लैसनर काफी ज्यादा खतरनाक नजर आ रहे थे। हालांकि, रोमन रेंस ने उसोज की मदद से ब्रॉक लैसनर को हरा दिया था। इस मुकाबले को देखकर फैंस ने भी दांतों तले उंगली दबा ली थी। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से आने वाले समय में रोमन रेंस को बुक करता है क्योंकि ब्रॉक लैसनर को एक बार फिर से हारने के बाद वो अब अनस्टॉपेबल नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फैंस ब्रॉक लैसनर की अगली स्टोरीलाइन को लेकर भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।