WWE को अचानक अलविदा कहने के बाद Stephanie McMahon हुई हॉस्पिटल में भर्ती, बड़ा अपडेट देते हुए Triple H को कहा धन्यवाद

Pankaj
WWE दिग्गज स्टैफनी मैकमैहन को लेकर अहम जानकारी
WWE दिग्गज स्टैफनी मैकमैहन को लेकर अहम जानकारी

Stephanie McMahon: WWE दिग्गज स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने CEO पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। WWE में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की वापसी के बाद उन्होंने ये फैसला लिया। स्टैफनी का अब बड़ा बयान सामने आ गया है। उन्होंने ऐसी खबर बताई है जिसे सुनकर शायद आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे।

Ad

WWE दिग्गज Stephanie McMahon ने दिया खास अपडेट

स्टैफनी मैकमैहन ने बताया कि वो इस समय एंकल इंजरी से रिकवर कर रही हैं। उन्होंने हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए एक तस्वीर पोस्ट की। साथ ही उन्होंने अपने पति ट्रिपल एच का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा,

बिजी वीक! मेरे एंकल को सही जगह फिक्स करने के लिए सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद। अब मेरी रिहैब की प्रक्रिया शुरू हो गई। साथ ही मेरे देखभालकर्ता ट्रिपल एच का भी धन्यवाद।
Ad

स्टैफनी मैकमैहन द्वारा किए गए ट्वीट के बाद फैंस ने भी कमेंट किए। सभी ने अपना प्यार उनके प्रति जताया और जल्द सही होने की दुआ मांगी। WWE में इस समय उथल-पुथल मची हुई है। विंस मैकमैहन ने वापसी कर ली। वो अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर तैनात हो गए। उनके आते ही स्टैफनी मैकमैहन ने बड़ा फैसला लिया और इस्तीफा दे दिया। हालांकि अच्छी बात है कि ट्रिपल एच अपने पद पर कायम रहेंगे।

स्टैफनी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये किसी को नहीं पता है। इसके बारे में अभी तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विंस की वापसी से बैकस्टेज कुछ कर्मचारी भी नाराज है। साथ ही कुछ सुपरस्टार्स ने भी नाराजगी जताई। खबर ये भी सामने आई थी कि WWE को बेच दिया गया है। हालांकि इन अफवाहों पर बाद में विराम लग गया था। WWE द्वारा इस चीज को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। खैर अब देखना होगा कि आगे जाकर कंपनी में क्या परिवर्तन देखने को मिलेगा। जल्द ही कुछ बड़ा अपडेट इसे लेकर सामने आ सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications