T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत पर खुशी से झूमे भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali, इस अंदाज में दी शुभकामनाएं

WWE
पढ़िए WWE हॉल ऑफ फेमर ने क्या कहा? (Photos: WWE.com & BCCI)

The Great Khali Reaction After Team India Won T-20 World Cup: भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को सात रनों से शिकस्त देकर भारतीय टीम ने अपने नाम ये खिताब किया। खैर WWE दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली (The Great Khali) ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

भारतीय WWE दिग्गज खली कई सालों से रिंग में एक्शन में नज़र नहीं आए हैं। हालांकि, वो सोशल मीडिया की वजह से चर्चा में रहते हैं। आए दिन वो कोई ना कोई ऐसी वीडियो पोस्ट करते हैं जो वायरल हो जाती है। खली का सोशल मीडिया पर अंदाज कुछ अलग ही रहता है। फैंस भी उनकी पोस्ट पर मजेदार कमेंट करते हैं।

खैर भारतीय क्रिकेट टीम दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनी है। 17 साल बाद ये पहला मौका है जब भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। आपको बता दें इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में साल 2007 में भारत ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

भारतीय टीम की जीत पर द ग्रेट खली भी बहुत खुश नज़र आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा,

हैलो दोस्तों में हूं द ग्रेट खली। मेरी ओर से भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाईयां। टीम ने वर्ल्ड कप हिंदुस्तान के नाम किया है। मैं सभी को शुभकानाएं देता हूं।
Ad

द ग्रेट खली ने भी WWE रिंग में भारत का नाम काफी ऊंचा किया है। कुछ साल पहले कंपनी ने उन्हें हॉल ऑफ फेम के सम्मान से नवाजा था। खली की WWE में कई दिग्गजों के साथ राइवलरी रही। द अंडरटेकर के साथ उनकी फ्यूड को आज भी फैंस याद करते हैं।

क्या WWE रिंग में एक अंतिम मैच के लिए वापसी करेंगे द ग्रेट खली?

फैंस एक अंतिम मैच के लिए खली को WWE रिंग में देखना चाहते हैं। हालांकि, ये शायद अब संभव नहीं हो पाएगा। अगर खली ऐसा कर पाए तो भारतीय फैंस को बहुत खुशी होगी। वैसे देखा जाए तो WWE में इस समय कोई भी भारतीय रेसलर काम नहीं कर रहा है। इस साल अप्रैल में कंपनी ने जिंदर महल, सांगा और वीर महान को रिलीज कर दिया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications