"The Great Khali को शर्मिंदा होना पड़ा था"- भारतीय WWE दिग्गज के साथ हुई एक अजीबोगरीब घटना का हुआ खुलासा

Pankaj
WWE दिग्गज ने द ग्रेट खली को लेकर किया खुलासा
WWE दिग्गज ने द ग्रेट खली को लेकर किया खुलासा

The Great Khali: साल 2005 में WWE ऑफ फेमर्स केविन नैश (Kevin Nash), स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) और द ग्रेट खली (The Great Khali) ने The Longest Yard मूवी में साथ में काम किया था। मूवी के दौरान इन तीनों रेसलर्स ने साथ में जिम में ट्रेनिंग की थी। इस दौरान खली के साथ एक अजीब घटना घटी थी। इसका खुलासा ऑस्टिन ने किया।

Ad

WWE दिग्गज द ग्रेट खली को लेकर स्टीव ऑस्टिन का बड़ा बयान

एक पुराने इंटरव्यू में स्टीव ऑस्टिन ने इस घटना के बारे में जिक्र किया था। उन्होंने कहा था,

मुझे याद है हम लोग न्यू मेक्सिको में जिम कर रहे थे। हम तीनों ने साथ में ट्रेनिंग की थी। इस दौरान एक पल ऐसा था जब कुछ महिलाएं दौड़ते हुए चिल्ला रही थीं। वो सभी बाथरूम से बाहर निकल रही थीं। हमने देखा कि उनके पीछे से खली भी आ रहे हैं। उनके फेस पर थोड़ा मुस्कुराहट भी थी। दरअसल वो गलती से लेडीज बाथरूम और ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। उन्हें ये बात पता नहीं थी। खली को इस दौरान शर्मिंदा होना पड़ा था। उस समय वो अच्छे से इंग्लिश नहीं बोल पाते थे। उन्हें थोड़ा बहुत आती थी क्योंकि हमारे साथ उन्हें इंग्लिश में बोलना पड़ता था। इसके बाद मैं उनके पास गया और उनके कंधे पर हाथ रखा। मैंने कहा अगली बार जाओगे तो मुझे अपने साथ ले जाना।
Ad

WWE में खली का करियर शानदार रहा। साल 2006 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 8 साल तक उन्होंने इसके बाद WWE में जबरदस्त काम किया। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी इस दौरान उन्होंने जीती। नवंबर, 2014 में उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो गया था। अंडरटेकर के साथ उनकी राइवलरी बहुत ही जबरदस्त रही थी। कंपनी ने भी उन्हें खास अंदाज में पुश दिया। इसका फायदा उन्होंने उठाया। पिछले साल खली को WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। इसके बाद फैंस खुश हो गए थे। ये बहुत बड़ा पल खली के लिए था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications