WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने फुटबॉल से खेला क्रिकेट, बैट ऊपर उठाकर शानदार अंदाज में मनाया जश्न 

WWE दिग्गज खली का ये वीडियो देखकर आपको मजा आ जाएगा
WWE दिग्गज खली का ये वीडियो देखकर आपको मजा आ जाएगा

WWE दिग्गज और भारतीय रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) ने रिंग में काफी नाम कमाया लेकिन अब वो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा का विषय रहते हैं। हर दिन खली कोई ना कोई वीडियो पोस्ट करते हैं और इसके बाद फैंस भी उनके ऊपर अनोखे कमेंट करते हैं। खली इस बार क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। सबसे बड़ी बात कि वो फुटबॉल से क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसे कैसे हो सकता है। अगर आप इंस्टाग्राम में उनकी वीडियो देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा।

Ad
Ad

WWE में द ग्रेट खली ने बहुत नाम कमाया

द ग्रेट खली ने काफी शानदार अंदाज में बल्ले से फुटबॉल को मारा। इसके बाद दोनों हाथ ऊपर उठाकर सेलिब्रेशन भी किया। ये वीडियो देखकर फैंस को जरूर काफी मजा आया होगा। फैंस ने कई तरह के कमेंट भी इस दौरान किए। खली को ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है।

दिनभर जो भी काम खली करते हैं वो इंस्टाग्राम के जरिए फैंस तक पहुंचाते रहते हैं। इसमें कुछ मजेदार वीडियो भी होते हैं। WWE रिंग में तो खली ने अपना जलवा दिखाया लेकिन अब वो अलग-अलग काम कर के फैंस के बीच छा गए है।

साल 2006 से 2014 तक खली ने WWE रिंग में एक्टिव रेसलर के रूप में काम किया। इस दौरान कई बड़े दिग्गजों से उनका मुकाबला हुआ। अंडरटेकर, जॉन सीना जैसे दिग्गजों को उन्होंने रिंग में धराशाई किया। सबसे बड़ी बात कि वो इस दौरान चैंपियन भी बने। भारत में रेसलिंग का नाम ऊंचा करने वाले खली ही हैं। WWE रिंग में उनके धमाल मचाने के बाद कई रेसलर्स ने उनकी राह भी पकड़ ली।

मौजूदा समय में भारत के कई रेसलर्स WWE में काम कर रहे हैं। ये सभी रेसलर्स खली की एकेडमी से ही WWE रिंग में गए है। खली अंतिम बार WWE रिंग में साल 2017 में नजर आए थे। रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल के मैच में उन्होंने सरप्राइज एंट्री की थी। इस दौरान जिंदर महल को जीत दिलाने में उनका अहम रोल रहा था। इस साल उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications