WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) को भले ही रिटायर हुए काफी समय बीत चुका है लेकिन वो अभी भी सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके सुर्खियों में बने रहने की मुख्य वजह सोशल मीडिया पर उनके द्वारा किये गए पोस्ट है और वो अक्सर ही नई-नई चीज़ें ट्राय करते हैं। बता दें, हाल ही में द ग्रेट खली ने एक नए खेल में हाथ आजमाया और इसका वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। View this post on Instagram Instagram Postइस वीडियो में द ग्रेट खली वॉलीबॉल खेलते हुए दिखाई दिए और इस दौरान उनके साथ खड़ा शख्स उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। द ग्रेट खली को वॉलीबॉल खेलने में कोई मुश्किल नहीं हो रही थी और वो आसानी से बॉल को उछाल पा रहे थे। यह पहला मौका नहीं है जब द ग्रेट खली ने कोई गेम खेलते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया हो बल्कि वो इससे पहले क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुके हैं।द ग्रेट खली के वीडियोज को फैंस से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है और शायद यही कारण है कि वो अक्सर ही किसी-न-किसी चीज़ की वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।द ग्रेट खली का WWE करियर काफी शानदार रहा थाWWE@WWEThe #WWEHOF just got a whole lot BIGGER with its newest inductee, #TheGreatKhali!7:42 AM · Apr 7, 20211939349The #WWEHOF just got a whole lot BIGGER with its newest inductee, #TheGreatKhali! https://t.co/lqGV0TvPyTद ग्रेट खली ने साल 2006 में SmackDown के एक एपिसोड के दौरान द अंडरटेकर पर खतरनाक हमला करते हुए WWE में अपना शानदार डेब्यू किया था। इसके बाद द ग्रेट खली, द अंडरटेकर को हराने में भी कामयाब रहे थे। द अंडरटेकर के अलावा ग्रेट खली, 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना को भी हरा चुके हैं।यही नहीं, द ग्रेट खली अपने करियर के दौरान वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में भी कामयाब रहे थे। बता दें, साल 2021 में WWE ने द ग्रेट खली को सम्मान देते हुए उन्हें हॉल ऑफ फेम में जगह दी थी। अगर वर्तमान समय की बात की जाए तो द ग्रेट खली अपने रेसलिंग कंपनी CWE पर ध्यान देने के अलावा राजनीति में भी प्रवेश कर चुके हैं।