WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) के ट्रेनिंग एकेडमी CWE में हाल ही में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) अपनी अगली फिल्म 'Om: The Battle within' को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस फिल्म की रिलीज डेट 1 जुलाई है और ग्रेट खली के एकेडमी में पहुंचने पर आदित्य रॉय कपूर ने रिंग में खली के साथ पुश-अप चैलेंज में हिस्सा लिया था। View this post on Instagram Instagram Postइस पुश-अप चैलेंज के दौरान द ग्रेट खली और आदित्य रॉय कपूर के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा था और इस दौरान अभिनेत्री संजना संघी ने पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन का ध्यान भटकाने की भी कोशिश की थी। बता दें, द ग्रेट खली ने जनवरी 2006 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और इसी साल उन्होंने SmackDown के एक एपिसोड के जरिए अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था।इसके बाद द ग्रेट खली 20 मैन बैटल रॉयल मैच जीतते हुए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। बता दें, द ग्रेट खली WWE में यह टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय सुपरस्टार बने थे।WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली का ध्यान इस वक्त अपने रेसलिंग प्रमोशन पर फोकस है View this post on Instagram Instagram Postद ग्रेट खली ने WWE में अपना आखिरी मैच साल 2014 में लड़ा था और इसके बाद वो कुछ खास मौकों पर WWE टेलीविजन पर नजर आ चुके हैं। पिछले साल द ग्रेट खली को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल करते हुए उन्हें कंपनी द्वारा सम्मान दिया गया था। बता दें, द ग्रेट खली ने साल 2015 में पंजाब में CWE नाम की रेसलिंग स्कूल की शुरुआत की थी और वो साल 2016 में CWE चैंपियन भी बने थे।वर्तमान SmackDown सुपरस्टार शैंकी ने भी WWE जॉइन करने से पहले द ग्रेट खली के रेसलिंग स्कूल में ही ट्रेनिंग ली थी। अगर द ग्रेट खली की बात की जाए तो वो अपने WWE करियर के दौरान द अंडरटेकर, बतिस्ता, जॉन सीना जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ यादगार फिउड्स का हिस्सा रह चुके हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।