WWE दिग्गज The Rock ने SmackDown में वापसी और The Bloodline का हिस्सा बनने के बाद तोड़ी चुप्पी, फैंस को कहा धन्यवाद

Ujjaval
WWE दिग्गज द रॉक ने तोड़ी चुप्पी
WWE दिग्गज द रॉक ने तोड़ी चुप्पी

The Rock: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में अपनी अपीयरेंस द्वारा चर्चा का विषय बने। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने उन्हें आधिकारिक तौर पर ब्लडलाइन में शामिल किया। इसके बाद द रॉक का जबरदस्त प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला। अब द रॉक ने अपनी वापसी पर चुप्पी तोड़ी।

Ad

द रॉक ने थोड़े समय पहले ही आपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर वापसी से जुड़ी वीडियो पोस्ट की। इस शानदार वीडियो के कैप्शन द्वारा रॉक ने फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने पुराने रूप में वापसी करने को लेकर बात की और खुद को एक डेविल बताया। इसी बीच उन्होंने यह भी कहा कि झूठ बोलने के बावजूद उनकी बातों में सत्य होता है। उन्होंने सॉल्ट लेक सिटी के फैंस को धन्यवाद भी कहा। रॉक ने पोस्ट में लिखा,

"वो (द रॉक का हील रूप) वापस आ गए हैं। डेविल तबाही मचाता है। मैं हमेशा सत्य बोलता हूं, भले ही मैं किसी तरह से झूठ क्यों नहीं बोल रहा हूं। मैं क्राउड को सेट करता हूं। सॉल्ट लेक सिटी को मेरी ओर से धन्यवाद।"

आप नीचे द रॉक की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में The Rock ने क्या कहा?

SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस और ब्लडलाइन ने एंट्री की। ट्राइबल चीफ ने फैंस का मजाक बनाया और कोडी रोड्स को लेकर बात की। उन्होंने बाद में कहा कि द रॉक अब ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा बन गए हैं। पीपल्स चैंपियन ने इसके बाद शानदार अंदाज में वापसी की और वो अपने पुराने हील लुक में नज़र आए। रिंग में आकर द रॉक ने फैंस की बेइज्जती की और खुद को बेहतर दिखाने की कोशिश की।

ग्रेट वन ने बताया कि वो कोडी रोड्स को WrestleMania में रोकने की पूरी कोशिश करेंगे। रॉक ने अपने कैचफ्रेस में ब्लडलाइन शब्द को जोड़ते हुए सैगमेंट का अंत किया। उन्होंने ब्लडलाइन के साथ आकर हाथ ऊपर किया। ऐसा महसूस हो रहा है कि द रॉक vs रोमन रेंस मैच के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। अभी ग्रेट वन और ट्राइबल चीफ साथ मिलकर कुछ समय तक काम कर सकते हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications