"अलविदा"- WWE दिग्गज The Rock की बेटी ने बड़े इवेंट के बाद फैंस को दिया अहम संदेश, जल्द ही होगा बड़ा बदलाव?

एवा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक मैसेज
WWE सुपरस्टार ऐवा रैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक मैसेज

Ava Raine: WWE सुपरस्टार और द रॉक (The Rock) की बेटी ऐवा रैन (Ava Raine) के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। इस पोस्ट के बाद फैंस उनके फ्यूचर को लेकर काफी ज्यादा चिंतित नज़र आ रहे हैं। NXT नो मर्सी (No Mercy 2023) इवेंट के बाद से ही WWE सुपरस्टार ऐवा रैन काफी ज्यादा परेशान हैं।

Ad

रैन ने 2022 में WWE के लिए इन-रिंग डेब्यू किया था। अपने डेब्यू के बाद से ही वो The Schism ग्रुप का हिस्सा बन गई थीं। इस ग्रुप में उनके अलावा जो गेसी और द डायड भी थे। करीब एक साल तक साथ रहने के बाद अब ये ग्रुप अलग हो गया है। NXT No Mercy में जो गेसी ने ऐवा रैन से कहा था कि अब The Schism ग्रुप खत्म हो गया है।

इस दौरान रैन ने जो गेसी को समझाने की भी कोशिश की थी, लेकिन जो ने ऐवा को वहां से जाने के लिए कहा दिया था। अपने इस सैगमेंट में उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी जिंदगी का मकसद मिल गया है। इस सैगमेंट के बाद अब ऐवा रैन ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया है। उन्होंने लिखा,

"अलविदा"
Ad

WWE दिग्गज The Rock की बेटी Ava Raine नए कैरेक्टर में आ सकती हैं नज़र

रिपोर्ट्स की मानें, तो जो गेसी आने वाले समय में मेन रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं, जबकि ऐवा अभी भी NXT का हिस्सा रहेंगी। इस दौरान वो अपनी इन-रिंग स्किल्स और कैरेक्टर पर भी वर्क कर सकती हैं। रैन को उनके कैरेक्टर की वजह से अभी तक फैंस से बहुत ज्यादा प्यार नहीं मिला है। फैंस की तरफ से उन्हें लगातार नेगेटिव रिएक्शन मिल रहा है। ऐसे में अब वो अपने कैरेक्टर में बदलाव करके एक नए अवतार में वापस आ सकती हैं।

अगर The Schism फैक्शन के द डायड की बात करें, तो उन्होंने पिछले महीने ही इस ग्रुप को छोड़ दिया था। उनका WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है, ऐसे में वो भी अब कंपनी का हिस्सा नहीं हैं। फैंस को ऐवा से बहुत ज्यादा उम्मीदें है क्योंकि वो प्रो रेसलिंग के सबसे बड़े स्टार्स में से एक द रॉक की बेटी हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications