WWE दिग्गज The Rock द्वारा की सभी फिल्मों की लिस्ट, एक फिल्म ने भारत में की थी 100 से ऊपर करोड़ की कमाई

WWE
WWE दिग्गज The Rock ने कौन-कौन से फिल्में की हैं?

WWE: ड्वेन "द रॉक" जॉनसन (Dwayne "The Rock" Johnson) आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं, लेकिन उनके इस सफर की शुरुआत WWE में हुई थी। 1996 में WWE को जॉइन किया और 2000 के दशक में दाखिल होने से पहले वो एक बेहद पॉपुलर प्रो रेसलर बन चुके थे।

Ad

इस दौरान वो WWE चैंपियन बने, द अंडरटेकर और रिक फ्लेयर समेत कई महान रेसलर्स के साथ काम किया और कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की। उन्होंने साल 2004 में फिल्मी करियर में आगे बढ़ने के कारण WWE छोड़ने का कठिन फैसला लिया था। ये बहुत बड़ा रिस्क था, क्योंकि वो भी नहीं जानते थे कि उनका ये फैसला कितना सही साबित होगा।

Ad

उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2001 में 'The Mummy Returns' नाम की फिल्म के साथ हुई थी, जिसमें उन्होंने स्कॉर्पियन किंग नामक किरदार निभाया था। उसके बाद वो ढेरों फिल्मों में काम कर चुके हैं, इसलिए इस आर्टिकल में आइए डालते हैं द रॉक के फिल्मी करियर पर एक नजर।

Ad

WWE दिग्गज The Rock के फिल्मी करियर पर एक नज़र

  • द ममी रिटर्न्स - 2001 में रिलीज़ हुई
  • लॉन्गशॉट - 2001
  • द स्कॉर्पियन किंग - 2002
  • द रनडाउन - 2003
  • वॉकिंग टॉल - 2004
  • बी कूल - 2005
  • डूम - 2005
  • साउथलैंड टेल्स - 2006
  • ग्रिडिरोन गैंग - 2006
  • द गेम प्लान - 2007
  • गेट स्मार्ट - 2008
  • रेस टू विच माउंटेन - 2009
  • प्लेनेट 51 - 2009
  • टूथ फेयरी - 2010
  • द अदर गाएज़ - 2010
  • फास्टर - 2010
  • फास्ट फाइव - 2011
  • जर्नी 2: द मिस्टीरियस आईलैंड - 2012
  • स्निच - 2013
  • जी.आई जो: रिटेलिएशन - 2013
  • पेन & गेन - 2013
  • फास्ट एंड फ्यूरियस 6 - 2013
  • एंपायर स्टेट - 2013
  • हरक्यूलीस - 2014
  • फ्यूरियस 7 - 2015
  • सैन एंड्रेयस - 2015
  • सेंट्रल इंटेलिजेंस - 2016
  • मोएना - 2016
  • द फेट ऑफ द फ्यूरियस - 2017
  • बेवॉच - 2017
  • जुमांजी: वेलकम टू द जंगल - 2017
  • रैम्पेज - 2018
  • स्काईस्क्रैपर - 2018
  • फाइटिंग विद माय फैमिली - 2019
  • हॉब्स & शॉ - 2019
  • जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल - 2019
  • जंगल क्रूज़ - 2021
  • फ्री गाय- 2021
  • द रेड नोटिस - 2021
  • ब्लैक एडम - 2022

आपको बता दें कि दिग्गज द रॉक की फिल्में सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी जबरदस्त कमाई करती हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रॉक की फ्यूरियस 7 ने भारत में 108 करोड़ रुपये की कमाई थी। उनकी अगली फिल्म रेड 1, जिसकी अगली साल रिलीज होने की उम्मीद है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications