'कद ऊंचा हुआ'- WWE दिग्गज The Undertaker ने Roman Reigns को दिया पूर्व चैंपियन की सफलता का श्रेय

WWE
दिग्गज की आई खास प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

The Undertaker Claim About Roman Reigns Star Power: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। पिछले 5 साल उनके लिए बहुत ही बेहतरीन रहे हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। आए दिन उन्हें लेकर कोई ना कोई बयान सामने आता रहता है। WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने अब रोमन की स्टार पावर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रेंस के साथ काम करके जे उसो अब नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

Ad

साल 2012 में रोमन रेंस के मेन रोस्टर डेब्यू से पहले जे उसो ने WWE में अपनी जगह बना ली थी। दोनों ने 2020 में ब्लडलाइन ग्रुप के निर्माण से पहले साथ में कुछ मौकों पर काम किया। रोमन ने अपने फैक्शन में जे उसो, जिमी उसो और सोलो सिकोआ को शामिल किया। यहां तक कि सैमी ज़ेन ने भी परिवार के सदस्य के रूप में कार्य किया। इन सभी स्टार्स को बहुत ही तगड़ी सफलता मिली। जे उसो ने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। हाल ही में उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता।

पिछले कुछ सालों से ब्लडलाइन ग्रुप ने WWE में डॉमिनेट किया है। Busted Open After Dark पॉडकास्ट में हाल ही में अंडरटेकर गेस्ट बनकर आए। उन्होंने कहा कि जे उसो ने WrestleMania 41 में गुंथर को अपने प्रतिद्वंदी के रूप में चुनकर अच्छा फैसला लिया। दिग्गज ने कहा कि रोमन रेंस के सहयोग ने जे को टॉप पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हॉल ऑफ फेमर के अनुसार,

मुझे लगता है कि जब रोमन रेंस के साथ जे उसो ने काम किया तब वो भी एक महान साइड पर थे। इस वजह से ही जे को आगे बढ़ने में मदद मिली और उनका कद ऊंचा हुआ।

youtube-cover
Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस के भाई जे उसो बन पाएंगे चैंपियन?

WrestleMania 41 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में द रिंग जनरल ने जे की हालत खराब की। इसके बाद उसो ने बड़ा फैसला सुनाते हुए उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के रूप में चुना। जे ने अपने 15 साल के करियर में आजतक कभी वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल नहीं की। अब उनके पास सुनहरा मौका आ गया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications