WWE में Roman Reigns को धोखा देकर फेमस स्टार के साथ जुड़ सकते हैं Paul Heyman, दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Ujjaval
पॉल हेमन क्या छोड़ेंगे रोमन रेंस का साथ? (Photo: WWE.com)
पॉल हेमन क्या छोड़ेंगे रोमन रेंस का साथ? (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Can Change Sides: WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) को रेसलिंग जगत के सबसे सफल मैनेजर्स में से एक माना जा सकता है। हेमन ने अपने काम से ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस (Roman Reigns) समेत अलग-अलग रेसलर्स को आगे लाने में मदद की है और वो आगे भी ऐसा कर सकते हैं। अब एक दिग्गज ने कहा है कि पॉल हेमन को रोमन रेंस को धोखा देकर पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के साथ जुड़ना चाहिए।

Ad

Busted Open पॉडकास्ट पर थोड़े समय पहले ही बुली रे ने बहुत बड़ा दावा किया। उन्होंने पॉल हेमन के अपने साथियों के खिलाफ जाने के इतिहास को लेकर बात की। इसी बीच उन्होंने यह भी कहा कि हेमन हमेशा ही स्टार्स को बिजनेस के अलग लेवल पर लेकर जाने का प्रयास करते हैं। उनके अनुसार पॉल को रोमन का साथ छोड़ने और सीएम पंक के साथ जाने के बजाय सैथ रॉलिंस की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा,

"अगर कोई सैथ रॉलिंस को कैरेक्टर की कमी से दूर कर सकता है, तो मुझे लगता है कि वो पॉल हेमन हैं। अगर आप इतिहास देखें, तो हमें पता चलता है कि पॉल हेमन उन लोगों के साथ शानदार काम कर सकते हैं, जिनके पास बहुत क्षमता है लेकिन वो उस लेवल पर नहीं गए हैं। आप ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक और रोमन रेंस को उदाहरण के रूप में देख सकते हैं।"
youtube-cover
Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन दे सकते हैं फैंस को झटका?

पॉल हेमन हमेशा से ही रोमन रेंस के प्रति वफादार रहे हैं लेकिन अब सीएम पंक की ओर उनका झुकाव बढ़ता जा रहा है। यह चीज साफ तौर पर फैंस नोटिस कर रहे हैं। WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। पॉल हेमन को यहां सीएम पंक को एक फेवर देना है। इसी के चलते हेमन, रोमन को धोखा देकर उनके साथ जुड़ सकते हैं। फैंस इसी चीज की उम्मीद लगा रहे है। इसी बीच अगर हेमन ने रोमन और पंक के साथ जाने के बजाय सैथ रॉलिंस की मदद की, तो यह WWE फैंस को बहुत बड़ा झटका दे सकता है। इसके चांस बेहद कम हैं लेकिन ट्रिपल एच के एरा में कुछ भी संभव है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications