WWE दिग्गज Triple H ने भारत के फैंस की सुनी मांग, भारतीय Superstar ने कहा 'Thank You'

Ujjaval
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने सुनी फैंस की मांग
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने सुनी फैंस की मांग

Triple H: भारतीय WWE फैंस ने मिलकर एक हैशटैग को ट्रेंड कराया था और अब ट्रिपल एच (Triple H) ने उसपर जवाब देते हुए फैंस की मांग को सुन लिया है। दरअसल, भारत में WWE का मार्किट बहुत बड़ा है और इसके बावजूद कंपनी यहां पर ध्यान नहीं देती है। इसी कारण मर्चेंडाइज और आयटम्स आधिकारिक तौर पर WWE द्वारा भारत में नहीं बेचे जाते हैं।

Ad

इसी चीज़ से निराश होकर भारतीय रेसलिंग कम्युनिटी के सभी सदस्यों ने मिलकर #SearchforMerch ट्रेंड कराया था और ढेरों लोगों ने इसपर ट्वीट करते हुए WWE और ट्रिपल एच को टैग किया था। कई सारे भारतीय रेसलिंग यूट्यूबर्स भी इसमें जुड़े थे। Wrestle Chatter चैनल के रोहित पंत ने इसी चीज़ से जुड़ा एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था,

"ट्रिपल एच, आपने कई इंटरव्यू में बताया है कि आप भारत में चीज़ों को बढ़ाना चाहते हैं। यहां हम फैंस को आधिकारिक मर्च (कपड़े और आयटम्स) तक नहीं मिलती है। हम उसे महसूस करना चाहते हैं, हम असली मर्चेंडाइज चाहते हैं। इस बारे में कुछ कीजिए।"

यह ट्वीट काफी वायरल हुआ और कई अन्य यूट्यूबर्स और फैंस ने मिलकर भी इसी विषय पर बात की। बाद में ट्रिपल एच ने इसपर अपना जवाब दिया और यह देखकर हर कोई बहुत खुश हो गया। उन्होंने Wrestle Chatter के ट्वीट को क्वोट करते हुए लिखा,

"हमने आपको सुन लिया है।"

यह रहा ट्रिपल एच का ट्वीट:

Ad

भारतीय WWE सुपरस्टार सांगा ने ट्रिपल एच को धन्यवाद कहा

भारत में WWE की आधिकारिक मर्चेंडाइज की हमेशा से समस्या रही है। दरअसल, सालों से WWE को भारत में देखा जा रहा है। इसके बावजूद कंपनी ने अभी तक इंडियन फैंस के लिए आधिकारिक तौर पर मर्चेंडाइज और अन्य चीज़ें लॉन्च नहीं की है। अब ट्रिपल एच ने इसपर जवाब दिया है और उम्मीद है कि जल्द ही भारतीय मार्किट पर भी ध्यान दिया जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय NXT सुपरस्टार सौरव गुर्जर उर्फ सांगा ने भी इसपर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रिपल एच को धन्यवाद कहा है।

यह रहा सांगा का ट्वीट:

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications