Roman Reigns का बड़ी लिस्ट से नाम गायब, WWE फैंस का फूटा गुस्सा, किन लोगों को मिली जगह?

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस का नाम महत्वपूर्ण लिस्ट से बाहर (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस का नाम महत्वपूर्ण लिस्ट से बाहर (Photo: WWE.com)

Most Influential Names in Professional Wrestling: WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है और इसका प्रभाव पूरी दुनिया में मौजूद है। इसी बीच रेसलिंग जगत से जुड़े कुछ स्टार्स फैंस के बीच अपना नाम बनाने में सफल होते हैं। अमूमन रेसलिंग में कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिनका बहुत प्रभाव होता है। ESPN ने हाल ही में इससे जुड़ी एक लिस्ट जारी की। इसमें रोमन रेंस (Roman Reigns) का नाम नहीं है।

Ad

ESPN ने रेसलिंग में मौजूदा समय के सबसे प्रभावशाली या प्रबल नामों के बारे में बताया। उनकी लिस्ट में WWE प्रेसिडेंट निक खान, WWE क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच, द रॉक, AEW के मालिक टोनी खान और सोशल मीडिया स्टार लोगन पॉल का नाम था। इसमें निक पहले स्थान पर थे। नीचे नामों की लिस्ट है:

  1. निक खान
  2. ट्रिपल एच
  3. द रॉक
  4. टोनी खान
  5. लोगन पॉल
Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस का नाम लिस्ट में नहीं होने पर फैंस का फूटा गुस्सा

इस लिस्ट में रोमन रेंस समेत कई मौजूदा बड़े स्टार्स का नाम शामिल नहीं था। यह चीज़ फैंस को पसंद नहीं आई और इसकी कड़ी आलोचना हुई। फैंस का मानना था कि रोमन रेंस के कारण WWE को पिछले कुछ सालों में काफी फायदा हुआ है और उनका अलग ही प्रभाव रहा है। इसी बीच फैंस का मानना था कि लोगन पॉल की जगह रेंस या किसी अन्य स्टार का नाम होना बेहतर रहता।

आप नीचे फैंस की गुस्से वाले प्रतिक्रियाएं देख सकते हैं:

Ad

(लोगन पॉल, रोमन रेंस से ज्यादा प्रभावशाली नहीं हैं।)

Ad

(रोमन रेंस ने WWE को पिछले 4.5 साल में पैसों के मामले में एकदम अलग लेवल पर पहुंचाया है।)

Ad

(लोगन पॉल है, पर रोमन रेंस नहीं।)

Ad

(रोमन रेंस या कोडी रोड्स नहीं?)

Ad

(लोगन पॉल असल में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, जॉन मोक्सली, ब्रायन डेनियलसन, बेली, शार्लेट फ्लेयर से ऊपर हैं। यह ESPN की ओर से मजाक की तरह है। लोगन पॉल ने कुछ ही सालों तक रेसलिंग की है, जबकि इन सभी लोगों ने पूरे जीवन यही किया है। यह पूरी तरह से एक अपमान की तरह है।)

Ad

(लोगन पॉल और टोनी खान, रोमन रेंस और कोडी रोड्स के मुकाबले ऊपर हैं?)

(जॉन सीना कहां हैं?)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications