WWE WrestleMania 41 में फेमस स्टार के शानदार प्रदर्शन पर Triple H का बयान, लंबे समय तक टॉप पर रहने की भरी हुंकार

WWE
रिंग में टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर (Photo: WWE.com)

Triple H On Tiffany Stratton Performance: WWE WrestleMania 41 नाईट 1 को जबरदस्त सफलता मिली। नए चैंपियन देखने को मिले। कुल सात मुकाबले शो में हुए। टिफनी स्ट्रैटन (Tiffany Stratton) ने शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ अपनी विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ। अंत में टिफनी ने फ्लेयर को हराकर टाइटल रिटेन किया। टिफनी के प्रदर्शन को देखकर ट्रिपल एच भी खुश हुए। उन्होंने चैंपियन को लेकर अपनी बात रखी।

Ad

टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। इनकी राइवलरी भी जबरदस्त रही थी। फ्लेयर ने इस साल का विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता। इसके बाद उन्होंने अपने मेनिया प्रतिद्वंदी के रूप में टिफनी को चुना। टिफनी ने इस साल की शुरुआत में नाया जैक्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया था।

खैर नाईट 1 के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रिपल एच ने टिफनी स्ट्रैटन को लेकर कहा,

टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर एक खास फाइट थी। मुझे उम्मीद है कि दोनों ठीक है। दोनों एक युद्ध की तरह लड़े। टिफनी स्ट्रैटन का मेगा इवेंट में उस तरीके से प्रदर्शन करना इस बारे में बहुत कुछ बताता है कि वो कौन है। वो लंबे समय तक टॉप पर रहने वाली हैं।
Ad

WWE WrestleMania 41 नाईट 1 का मेन इवेंट रहा जबरदस्त

नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच टक्कर हुई। तीनों ने जबरदस्त मैच फैंस को दिया। फैंस ने भी इन्हें खूब सपोर्ट किया। कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था। रिंग में काफी उथल-पुथल मच गई थी। पॉल हेमन ने मैच में गजब का रोल निभाया। उन्होंंने पंक और रोमन दोनों को लो-ब्लो लगाकर धराशाई कर दिया। हेमन ने रॉलिंस का साथ दिया। अब वो उनके वाइजमैन बन गए हैं। हेमन के बड़े धोखे को देखकर रोमन और पंक काफी हैरान नजर आए। रॉलिंस को हेमन की वजह से ही बड़ी जीत मिली। मेगा इवेंट में सैथ ने रोमन को दूसरी बार पिन किया है। इससे पहले ये कारनामा कोई और नहीं कर पाया है। खैर अब देखन होगा कि इनकी स्टोरी में आगे क्या नया मोड़ आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications