WWE SmackDown में Roman Reigns के ना आने से भड़का दिग्गज, कठघरे में खड़ा कर लगाए गंभीर आरोप

WWE
WWE स्टार रोमन रेंस को लेकर आई खास प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Vince Russo Questioned Roman Reigns Absence: साल 2025 का पहला WWE SmackDown का एपिसोड बढ़िया रहा। तीन घंटे के शो में काफी चीजें देखने को मिलीं। एक निराश कर देने वाली बात ये रही कि शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) नहीं आए। फैंस उनके आने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पॉल हेमन का सैगमेंट हुआ, जिसमें सोलो सिकोआ ने आकर अपनी बात रखी। WWE दिग्गज विंस रूसो ने अब रेंस को कठघरे में खड़ा कर आड़े हाथ लिया है। उन्होंने रेंस के शो में आने के ऊपर सवाल खड़े किए हैं।

Ad

SmackDown के मेन इवेंट में सिक्स-मैन टैग टीम मैच भी देखने को मिला था। सोलो सिकोआ ने जेकब फाटू और टामा टोंगा के साथ मिलकर द उसोज़ और सैमी ज़ेन को हराया। ऐसा लगा था कि मुकाबले के अंत में असली ब्लडलाइन की मदद के लिए रेंस आएंगे लेकिन ये नहीं हो पाया। पिछले साल Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच के बाद से लाइव टीवी पर रेंस अभी तक नज़र नहीं आए हैं। ये कहीं ना कहीं बहुत बड़ी गलती कंपनी द्वारा देखने को मिली है।

Backstage Pass पर BroDown के नए एपिसोड में विंस रूसो ने SmackDown में रोमन रेंस की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा,

क्या आपको ये चीज अजीब नहीं लगती है? सभी जगहों पर Netflix की बातें चल रही हैं। क्या ये अजीब नहीं था कि रेंस शो में नहीं थे? काश कोई होता जिससे ये सवाल पूछ पाता। मैं सच में ऐसा करता। SmackDown में आकर रोमन Netflix का प्रचार कर सकते थे। ऐतिहासिक शो में आने वाला सबसे बड़ा सुपरस्टार SmackDown से गायब था।

youtube-cover
Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस एक्शन में नज़र आएंगे

Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है। अभी तक इनकी राइवलरी शानदार रही है। पहली बार दोनों के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। रोमन के पास ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला हासिल करने का सुनहरा मौका है। अगर वो हारते हैं तो फिर उनके हाथ से ये चीजें चली जाएंगी। शर्त के मुताबिक पॉल हेमन भी उसके बाद सोलो सिकोआ के वाइजमैन के रूप में काम करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications