"सावधान रहना होगा"- WWE दिग्गज ने फेमस Superstar के Roman Reigns के खिलाफ होने की संभावना पर दिया बड़ा बयान

..
SummerSlam में होगा बड़ा मुकाबला
SummerSlam में होगा बड़ा मुकाबला

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने पिछले तीन साल से ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर में जिस तरह से कंपनी में अपना दबदबा बनाया है, वह बहुत ही जबरदस्त है। उन्होंने इस दौरान कंपनी के कुछ दिग्गजों समेत कई टॉप स्टार्स को मात दी है। पूर्व WWE हेड राइटर विंस रूसो (Vince Russo) का मानना है कि रेंस को अभी एक और स्टार के खिलाफ लड़ना जरूरी है।

Ad

SummerSlam 2023 में रोमन रेंस का सामना जे उसो से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में होगा। यह सभी को पता है कि रोमन का द ब्लडलाइन ग्रुप अब लगभग पूरी तरह बिखर चुका है। ब्लडलाइन में चल रहे सिविल वॉर में अब क्या ट्विस्ट आएगा, यह आने वाले SummerSlam के बाद पता चल जाएगा।

Writing With Russo के हालिया एपिसोड में विंस रूसो से पूछा गया कि उनके ब्लडलाइन के बारे में क्या विचार हैं। उन्होंने कहा कि SummerSlam में जे उसो और रोमन के मैच के बाद भी यह सिविल वॉर खत्म नहीं होगा। इस स्टोरीलाइन के खत्म होने से पहले रेंस का 30 साल के सोलो सिकोआ से मुकाबला जरूरी है। उन्होंने कहा,

"पहला मेंबर रोमन रेंस को अकेले नहीं हरा सकता। दूसरा उन्हें अकेले नहीं हरा सकता। तीसरा भी उन्हें अकेले नहीं हरा सकता। क्या तीनों मिलकर उन्हें हरा पाएंगे? बिल्कुल! क्योंकि यह 3 vs 1 की स्थिति होगी। आपको इस पर बहुत सावधान रहना पड़ेगा क्योंकि अगर वो तीनों (सोलो सिकोआ और द उसोज़) एक तरफ हो जाए और रोमन रेंस-पॉल हेमन दूसरी तरफ, तो तीनों मिलकर हमला कर सकते हैं। अगर वो तीन मिलकर भी उन्हें हरा नहीं पाते, तब कुछ नहीं होगा। आप समझ सकते है कि मैं क्या बोलना चाह रहा हूं। फिलहाल अब आखिरी बचा दाव सोलो सिकोआ हैं। जब तीन एक तरफ होंगे और रोमन रेंस अकेले रहेंगे, तब आपको सावधान रहना होगा।"
youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns और Jey Uso में से कौन होगा अगला ट्राइबल चीफ?

5 अगस्त को डेट्रॉइट में होने वाले SummerSlam PLE के मेन इवेंट में जे उसो और रोमन रेंस के बीच होने वाले मैच में ट्राइबल कॉम्बैट की शर्त जोड़ी गई है। समर की सबसे बड़ी पार्टी में यह साफ हो जाएगा कि द ब्लडलाइन का ट्राइबल चीफ कौन होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications