WWE दिग्गज ने Brock Lesnar से जुड़े WrestleMania ड्रीम मैच के नहीं होने पर जताई नाराजगी, वापसी की संभावना पर भी दिया बयान

..
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं ब्रॉक लैसनर
पूर्व WWE चैंपियन हैं ब्रॉक लैसनर

Brock Lesnar: WWE मेगास्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का नाम आरोपों में आने के बाद से उनके लिए बनाए गए प्लान को कैंसिल कर दिया गया था। पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने हाल ही में ब्रॉक को लेकर एक ड्रीम मैच के नहीं होने पर निराशा जताई है।

Ad

हाल ही में पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन के ऊपर लगे गंभीर आरोपों में ब्रॉक लैसनर के भी शामिल होने की खबर ने सभी को चौंका दिया था। द बीस्ट के नाम से मशहूर ब्रॉक लैसनर Royal Rumble 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी करने वाले थे। इसके साथ ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बीस्ट और गुंथर का मुकाबला WrestleMania 40 में होने वाला था। अब ये सभी प्लान रद्द कर दिए गए हैं। मेंस Royal Rumble 2024 मैच में ब्रॉक की जगह पूर्व NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर ने ली थी।

Story Time with Dutch Mantell में बात करते हुए WWE के पूर्व मैनेजर डच मेंटल (जेब कोल्टर) ने कहा कि वो गुंथर और ब्रॉक लैसनर के बीच स्टोरीलाइन देखना चाहते थे। उन्होंने दावा किया कि कंपनी में ब्रॉक का भविष्य विंस मैकमैहन के केस पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा,

"मुझे गुंथर और ब्रॉक लैसनर का मुकाबला देखने में बहुत दिलचस्पी थी। ब्रॉक लैसनर की कंपनी में वापसी और उनका WWE में भविष्य अब विंस मैकमैहन के केस पर निर्भर करेगा कि वो किस तरह जाता है। कभी-कभी रेसलिंग फैंस चीजों को भूल जाते हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं भी होता है।"

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2023 में Brock Lesnar ने लड़ा था अपना आखिरी मैच

ब्रॉक लैसनर को WWE प्रोग्रामिंग से दूर हुए लगभग 6 महीने का समय हो चुका है। वो आखिरी बार SummerSlam 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में कोडी रोड्स के खिलाफ इन-रिंग एक्शन में दिखे थे, जहां बीस्ट को दूसरी बार अमेरिकन नाईटमेयर से हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद लैसनर ने कोडी का हाथ ऊंचा किया था। आरोपों के कारण लैसनर के प्रोग्रामिंग से दूर रहने पर कंपनी को कई तरह के बदलाव करने पड़े हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वो स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन में वापसी कर पाते हैं, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications