William Regal: WWE दिग्गज विलियम रीगल (William Regal) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने AEW को छोड़ दिया है। अब वो WWE में दोबारा एंट्री कर सकते हैं। 54 साल के रीगल की वापसी की तारीख को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। WWE दिग्गज विलियम रीगल की वापसी को लेकर अपडेट सामने आयारेसलिंग इंडस्ट्री में रीगल का बहुत बड़ा नाम हैं। कई कंपनियों में वो काम कर चुके हैं। WWE, WCW और AEW में वो अपना जलवा दिखा चुके हैं। PWInsider की मौजूदा रिपोर्ट में रीगल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार वो WWE में न्यू ईयर के बाद काम करते हुए नज़र आ सकते हैं। ये भी कहा गया है कि उन्होंने डील कंपनी के साथ साइन कर ली है। Wrestlelamia.co.uk@wrestlelamiaWilliam Regal is officially done with AEW. I hope he comes back to WWE in an Authority role.(Wrestling Observer)40329विलियम रीगल ने NXT जनरल मैनेजर के रूप में अच्छा काम किया था। उनके काम से सभी प्रभावित थे। खासतौर पर ट्रिपल एच ने कई बार उनकी तारीफ की थी। इस साल जनवरी में रीगल को कंपनी ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद सभी हैरान रह गए थे। रीगल ने भी इस पर अपनी नाराजगी जताई थी। अब WWE की जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास है। ट्रिपल एच के राज में कुछ रिलीज हुए सुपरस्टार्स ने वापसी कर ली। अब ये खबर पक्की लग रही है कि रीगल भी वापसी करेंगे। अगर वो दोबारा कंपनी में आएंगे तो देखना होगा कि उन्हें क्या रोल दिया जाएगा। NXT की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा सकती है। NXT को बड़ा बनाने में रीगल का हाथ भी रहा था।रीगल ने बड़ी डील भी WWE के साथ साइन की होगी। ट्रिपल एच खुद उन्हें लाना चाहते होंगे। पिछले कुछ समय से NXT का हाल बुरा चल रहा है। रीगल वापसी कर NXT में काम करेंगे तो फिर फायदा होगा। ये बात ट्रिपल एच को भी पता होगी। अब देखना होगा रीगल कब वापसी करेंगे। फैंस भी चाहते हैं कि उनकी दोबारा एंट्री होनी चाहिए। कुछ ही समय बाद इस खबर पर मुहर लग सकती है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।