WWE के साथ दो विवादित दिग्गजों ने साइन किया कॉन्ट्रैक्ट, बड़ा खुलासा, क्या मिलेगा खास सम्मान?

WWE
दिग्गजों को लेकर आई अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

WWE Legends Signs New Contract: WWE में आए दिन कुछ ना कुछ बदलाव होते रहते हैं। इस बार एक अच्छी खबर फैंस के लिए सामने आई है। WWE के दो दिग्गजों ने कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। ये चीज दशकों के मुद्दों के बाद सामने आई है। रिपोर्ट में इस चीज को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। हम यहां पर एक्स और स्मैश के बारे में बात कर रहे हैं। तीन बार के पूर्व टैग टीम चैंपियंस लंबे समय से कंपनी को लेकर विवादों में थे। हालांकि, ऐसा लगता है कि अब चीजें सही हो गई हैं और WWE ने इनके फैंस को खुश कर दिया है।

Ad
Ad

विंस मैकमैहन ने कुछ कानूनी मुद्दों के कारण एक्श और स्मैश का नाम WWE इतिहास से हटा दिया था। इनकी टैग टीम Demolition को लेकर कई बार विवाद देखने को मिला था। इसके अलावा ये CTE को लेकर WWE के खिलाफ मुकदमे में शामिल थे। खैर लंबे समय बाद इन्हें लेकर कोई अच्छी खबर सामने आई है। PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार एक्स और स्मैश ने कंपनी के साथ लैजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

Demolition टैग टीम ने रेसलिंग की दुनिया में बहुत नाम कमाया। 478 दिनों से अधिक समय तक एक्स और स्मैश ने टैग टीम चैंपियनशिप अपने पास रखी थी। आज भी ये दोनों जहां जाते हैं वहां पर फैंस का सपोर्ट मिलता है। ट्रिपल एच इस समय हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में काम कर रहे हैं। उनके राज में कंपनी में अच्छा काम हो रहा है। फैंस लंबे समय से एक्स और स्मैश को हॉल ऑफ फेम में देखना चाहते थे और शायद अब उन्हें ये मौका मिल सकता है।

WWE के बड़े शो में हो सकती है दिग्गजों की धमाकेदार एंट्र्री

एक्स और स्मैश आने वाले समय में WWE के किसी बड़े इवेंट में एंट्री कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा। ट्रिपल एच जरूर उन्हें फैंस के बीच लाना चाहेंगे। उनकी वजह से कंपनी को फायदा हो सकता है। एक अच्छी बात है कि इनके WWE में आने से यंग स्टार्स को काफी फायदा पहुंचेगा। आप सभी जानते हैं कि दोनों दिग्गजों को रेसलिंग का काफी अनुभव है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications