द शील्ड WWE की सबसे सफल और खतरनाक फैक्शन्स में से रही है। 2012 में इस ग्रुप में डेब्यू किया था और उस समय द शील्ड में मौजूद कोई सुपरस्टार ज्यादा प्रसिद्ध नहीं था। इसके बावजूद डीन एम्ब्रोज़, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने मिलकर सबको प्रभावित किया। डेब्यू के बाद काफी लंबे समय तक द शील्ड को कोई भी टीम पछाड़ नहीं पायी थी।4 years ago today, all of the Shield members were WWE Champion at Money in the Bank. pic.twitter.com/WIvoVCrnpx— Fightful Wrestling (@FightfulWrestle) June 19, 2020इसके चलते ग्रुप WWE में चर्चा का विषय बन गया था। कुछ सालों बाद द शील्ड के सभी सदस्य अलग हो गए और इसके बाद सभी स्टार्स के सिंगल्स करियर की शुरुआत देखने को मिली। फैंस आज भी इस शानदार फैक्शन को याद रखते हैं। द शील्ड का मुख्य फिनिशर 'ट्रिपल पावरबॉम्ब' था।The Shield then and now 😤 pic.twitter.com/bs2arn1vi7— B/R Wrestling (@BRWrestling) September 13, 2020ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों ब्रॉक लैसनर ही रोमन रेंस को हराकर अगले यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे उन्होंने कई सारे सुपरस्टार्स पर इस मूव की वजह से जीत दर्ज की। उन्होंने ट्रिपल पावरबॉम्ब से कुछ दिग्गजों को भी धराशाई किया है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 बड़े दिग्गजों के बारे में जिन्हें द शील्ड ने ट्रिपल पावरबॉम्ब लगाया है।3- WWE दिग्गज द अंडरटेकर26 अप्रैल 2013 को आयोजित हुए SmackDown के एपिसोड में द अंडरटेकर का सामना द शील्ड के सदस्य डीन एम्ब्रोज़ से हुआ था। ब्लू ब्रांड में देखने को मिले इस मैच ने काफी ज्यादा प्रभावित किया था। मैच का अंत शानदार साबित हुआ। टेकर ने डीन को अपने सबमिशन में फंसा लिया था और इसके बाद द शील्ड के सदस्य को मजबूरन टैपआउट करना पड़ा।मैच के तुरंत बाद द अंडरटेकर पर सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने बुरी तरह हमला किया। द अंडरटेकर ने बाद में वापसी करने का पूरा प्रयास किया लेकिन वो अकेले तीन तगड़े सुपरस्टार्स पर भारी नहीं पड़ पाए। इसके चलते द शील्ड ने मिलकर अंडरटेकर पर जबरदस्त अटैक जारी रखा। इस दौरान उन्होंने द डेडमैन को चेयरशॉट्स भी लगाए। बाद में उन्होंने पूर्व WWE चैंपियन को एनाउंसर टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब लगाया।ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब विंस मैकमैहन का गुस्सा उनकी बात नहीं मानने पर WWE सुपरस्टार्स पर निकला