WWE ने Roman Reigns की वापसी को लेकर बनाया धमाकेदार प्लान, नए Bloodline को सबक सिखाने के लिए ट्राइबल चीफ उठाएंगे बड़ा कदम? 

WWE, Roman Reigns, Solo Sikoa, Bloodline,
क्या रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद नए ब्लडलाइन को सिखाएंगे सबक? (Photo: WWE.com)

WWE Made Big Plan For Roman Reigns Return: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी को लेकर अटकलें लगाई जानी शुरू हो चुकी है। हालिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी ने रोमन की वापसी के बाद उनके लिए धमाकेदार प्लान बना रखा है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि रेंस नए ब्लडलाइन को सबक सिखाने के लिए कौन सा कदम उठा सकते हैं।

Ad

ट्राइबल चीफ को WrestleMania XL तक अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप होल्ड करते हुए 1316 दिन हो चुके थे। हालांकि, इस इवेंट में कोडी रोड्स ने उनकी बादशाहत का अंत कर दिया था। रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर पूरी तरह कंट्रोल बना लिया है। सोलो नए ट्राइबल चीफ बन चुके हैं और उन्होंने जिमी उसो के बाद पॉल हेमन को भी इस फैक्शन से बाहर कर दिया है। मौजूदा समय में ब्लडलाइन में सिकोआ के अलावा टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू मौजूद हैं।

नए ब्लडलाइन ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में पॉल हेमन पर खतरनाक हमला करके उनकी हालत खराब कर दी थी। The Wrestling Observer Newsletter ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हेमन पर हमला कराके रोमन रेंस की वापसी की नींव बो दी गई है और कंपनी का ब्लडलाइन में सिविल वॉर कराने का प्लान है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि रोमन वापसी के बाद बड़ा कदम उठाते हुए अपना फैक्शन तैयार कर सकते हैं और इसके बाद वो सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन का सामना कर सकते हैं।

Ad

WWE में रोमन रेंस ने पॉल हेमन को हमेशा प्रोटेक्ट किया है

जब रोमन रेंस को पॉल हेमन के ब्रॉक लैसनर के साथ होने का शक था, उस वक्त उन्होंने पॉल पर हमला किया था। हालांकि, इसके अलावा रोमन ने हेमन को हमेशा प्रोटेक्ट ही किया है। वहीं, सोलो सिकोआ पिछले कुछ महीनों से पॉल हेमन के साथ बुरा व्यवहार करते हुए आ रहे थे। यही नहीं, सोलो ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में पॉल द्वारा उन्हें एक्नॉलेज नहीं करने पर उनपर खतरनाक हमला भी कर दिया था।

कईयों का मानना है कि रेंस वापसी के बाद सोलो सिकोआ से इस चीज़ का बदला ले सकते हैं। यही कारण है कि पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन की वापसी को लेकर काफी हाइप क्रिएट हो चुका है और फैंस उन्हें नए ब्लडलाइन को सबक सिखाते हुए देखना चाहते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications