WWE ने SmackDown में किया ऐतिहासिक बदलाव, फैंस के लिए अच्छी खबर, 2025 में बढ़ेगा एंटरटेनमेंट

WWE SmackDown में होंगे धमाल जो फैंस को एंटरटेन करने के लिए काफी होंगे (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में बड़ा बदलाव होने वाला है (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Big Change Starting 2025: WWE ने 2025 को यादगार बनाने के लिए अभी से प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने स्मैकडाउन (SmackDown) को लेकर बड़ी खबर दी है। इससे फैंस को बड़ी सौगात मिलने वाली है, जिससे एक्शन और एंटरटेनमेंट का धमाल बढ़ेगा। यह कमाल कंपनी SmackDown शो के पहले एपिसोड 3 जनवरी 2025 से ही करेगी, जिसके चलते 2025 में नई और बड़ी चीजों को देखने के लिए फैंस तैयार हो सकते हैं। पहली बार SmackDown फुल टाइम तीन घंटे का होने जा रहा है और यह ऐतिहासिक बदलाव है।

Ad

कंपनी ने आज यह ऐलान किया कि फीनिक्स, एरिजोना में होने वाले SmackDown के 2025 के पहले एपिसोड से ही शो तीन घंटे का हो जाएगा। दरअसल, आपको बताते चलें कि WWE 2025 में कई बदलाव लेकर आ रही है, जिसमें Raw शो Netflix पर शिफ्ट हो जाएगा। यह बदलाव 10 सालों के लिए है। इसके पहले एपिसोड में कई WWE SmackDown सुपरस्टार्स भी अपने एक्शन का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे, जिससे रोमांच को फायदा मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने SmackDown को लेकर यह घोषणा करके इस बात को साबित कर दिया है कि वह अपने फैंस के लिए कुछ नया और धमाकेदार अगले साल करने को तैयार हैं। WWE SmackDown में ही आपको रोमन रेंस भी देखने को मिलते हैं और इसके साथ ही अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स भी शो की शान बढ़ाते हैं। यह वही शो है, जहां पर पहली विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन चेल्सी ग्रीन काम करती हैं। अब देखना होगा कि इस बदलाव के क्या परिणाम सामने आते हैं।

Ad

WWE SmackDown के हालिया एपिसोड में क्या हुआ था?

SmackDown के हालिया एपिसोड में सोलो सिकोआ और ड्रू मैकइंटायर के बीच प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला। इसके साथ ही अपोलो क्रूज़ और एंड्राडे ने एलए नाइट के साथ मिलकर द ब्लडलाइन के ऊपर हमला कर दिया। वहीं जिमी उसो ने मैकइंटायर की हालत खराब करते हुए उन्हें अनाउंसर एरिया से भागने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही ब्रॉन स्ट्रोमैन और कार्मेलो हेज के बीच मैच देखने को मिला। बियांका ब्लेयर और नेओमी ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन की। अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह सभी स्टोरी कैसे आगे बढ़ती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications