WWE के मेंस Royal Rumble 2023 मैच में एंट्री करने वाले संभावित 30 Superstars की लिस्ट: The Rock और Cody Rhodes देंगे सरप्राइज?

Ujjaval
WWE Royal Rumble मैच में बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं
WWE Royal Rumble मैच में बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं

Royal Rumble 2023: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस इवेंट के लिए कई जबरदस्त मैचों का ऐलान हो गया है। शो में मेंस और विमेंस सुपरस्टार्स के Royal Rumble मैच देखने को मिलेंगे। साथ ही कुछ रेसलर्स टाइटल और नॉन-टाइटल मुकाबलों में भी आमने-सामने आने वाले हैं।

Ad

मेंस Royal Rumble 2023 मैच के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस मुकाबले में 30 सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे। यहां Raw, SmackDown और NXT के सुपरस्टार्स नज़र आ सकते हैं। कुछ सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पिछले साल की तरह किसी दूसरी कंपनी के सुपरस्टार की एंट्री भी हो सकती है।

Ad

Royal Rumble इवेंट हमेशा ही बड़े सरप्राइज के लिए जाना जाता है। 2023 के इवेंट में भी कई शॉकिंग चीज़ें देखने को मिल सकती हैं। सभी के मन में सवाल होगा कि आखिर कौन से 30 सुपरस्टार्स मेंस रंबल मैच में नज़र आएंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 30 सुपरस्टार्स के नामों की भविष्यवाणी करने वाले हैं, जो मेंस Royal Rumble 2023 मैच में एंट्री कर सकते हैं।

WWE के मेंस Royal Rumble 2023 मैच में एंट्री करने वाले 30 संभावित सुपरस्टार्स

ऐलान हो गया: कोफी किंग्सटन, सैंटोस इस्कोबर और रिकोशे

संभावित नाम

Raw: बैरन कॉर्बिन, चैड गेबल, ओटिस, डेमियन प्रीस्ट, फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो, जॉनी गार्गानो, ओमोस और द मिज़

SmackDown: ब्रॉन स्ट्रोमैन, बुच, ड्रू मैकइंटायर, गुंथर, जे उसो, जिमी उसो, कैरियन क्रॉस, मैडकैप मॉस, रे मिस्टीरियो, सैमी ज़ेन, सोलो सिकोआ, शेमस और शिंस्के नाकामुरा

NXT: कार्मेलो हेज

रिटर्न्स: कोडी रोड्स, द रॉक और लोगन पॉल

सरप्राइज एंट्रेंट: मिनोरू सुज़ुकी

यह सभी सुपरस्टार्स संभावित रूप से मेंस Royal Rumble मैच में एंट्री ले सकते हैं। ट्रिपल एच के अंडर पहली बार इस इवेंट का आयोजन हो रहा है। ऐसे में द गेम इसे यादगार बनाना चाहेंगे। पिछले साल का मेंस Royal Rumble मुकाबला फैंस को उतना पसंद नहीं आया था।

इसी वजह से अब फैंस उम्मीद करेंगे कि शायद चीज़ें पहले से बेहतर हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार द रॉक या कोडी रोड्स में से कोई एक इस मैच में सरप्राइज एंट्री करके अपने रिटर्न पर बड़ी जीत दर्ज कर सकता है। फैंस दोनों ही रेसलर्स में से किसी एक को जीतते हुए देखना पसंद करेंगे। कोई एक जरूर रोमन रेंस को चैलेंज करेगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। WWE शायद इस मुकाबले में कुछ अलग कर सकता है।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications