Roman Reigns: WWE के सबसे बड़े स्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए साल 2023 बद से बदतर होता जा रहा है। रेंस ने जहां साल की शुरुआत में पहले तीन प्रीमियम लाइव इवेंट में तीन बड़े सुपरस्टार्स को हराकर अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया और इसके बाद से लगातार दो इवेंट में रेंस को करारी हार का सामना करना पड़ा।WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns और सोलो सिकोआ को केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा। साथ ही हाल में खत्म हुए Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में रेंस और सिकोआ को द उसोज़ के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। ट्राइबल चीफ को यह हार काफी ज्यादा चुभी होगी, क्योंकि इस शिकस्त के साथ WWE में 1294 दिनों से पिन नहीं होने की स्ट्रीक टूट गई है।WWE@WWEStill in shock!#MITB3115382Still in shock!#MITB https://t.co/l1ToRYugcJजिस तरह लगातार रेंस को हार मिली रही है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके पाप का घड़ा अब भर चुका है और अब वो पूरी तरह से फूट चुका है। सबसे खास बात यह है कि जो गड्डा रेंस ने पिछले तीन सालों में अपने विपक्षी स्टार्स के लिए खोद रखा था आखिरकार वो खुद भी इसमें गिर गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि रेंस के अपने ही भाइयों ने 18000 से ज्यादा फैंस के सामने उनका घमंड तोड़ा।अब फैंस सोच रहे होंगे कि Roman Reigns तो अभी भी कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके आस-पास भी कोई नहीं है। इसके अलावा वो 1000 दिनों से ज्यादा समय से चैंपियन बने हुए हैं, तो एक-दो हार से उनका घमंड कैसे टूट गया। आपको बता दें कि एक कहावत है कि कभी-कभी छोटी सी चोट भी बड़ा घांव कर जाती है और इस समय रेंस के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। चिंता मत कीजिए, इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे सरेआम 18 हज़ार से ज्यादा फैंस के सामने उनका घमंड टूटा और किस तरह उनका पाप का घड़ा भर चुका है।Roman Reigns ने साल 2020 में हुए SummerSlam इवेंट में ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर अटैक करते हुए वापसी की थी। इसके बाद उन्हें पॉल हेमन का साथ मिला और फिर उन्होंने Payback 2020 में पावर का इस्तेमाल करते हुए अपने मन मुताबिक तरीके से मैच में एंट्री की और साथ ही यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता था। इसके बाद रेंस ने एक के बाद एक कई सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप के लिए हराया है और साथ ही धीरे-धीरे अपनी टीम भी बनाई। इस ब्लडलाइन ग्रुप का हिस्सा जे उसो, जिमी उसो, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन बने थे।आपको बता दें कि Survivor Series 2020 (vs ड्रू मैकइंटायर), TLC 2020, SmackDown 25 दिसंबर 2020 एवं Royal Rumble 2021 (vs केविन ओवेंस), Fastlane 2021 (vs डेनियल ब्रायन), WrestleMania 37 (vs ऐज और डेनियल ब्रायन), Money in the Bank 2021 (vs ऐज), Extreme Rules 2021 (vs फिन बैलर), Crown Jewel 2021 (vs ब्रॉक लैसनर), SummerSlam 2022 (vs ब्रॉक लैसनर), Clash at the Castle 2022 (vs ड्रू मैकइंटायर), Crown Jewel 2022 (vs लोगन पॉल), Royal Rumble 2023 (vs केविन ओवेंस), Elimination Chamber 2023 (vs सैमी ज़ेन) और WrestleMania 38 (vs कोडी रोड्स) यह कुछ ऐसे मैच थे जिसमें रोमन रेंस ने या तो खुद चीटिंग की, या फिर जिमी उसो, जे उसो, पॉल हेमन और सोलो सिकोआ ने उनके मैच में दखल दिया और इसी वजह से वो जीतने में कामयाब हुए। Roman Reigns@WWERomanReignsSmash em, Spike em, Stack em & Win. #MITB #TribalChief @WWEUsos228442345Smash em, Spike em, Stack em & Win. #MITB #TribalChief @WWEUsos https://t.co/tvpvhpSbYyकरीब दो दर्जन मुकाबले ऐसे हैं जिसमें Roman Reigns हारने के काफी ज्यादा करीब आए, लेकिन उन्हें बचाने के लिए कोई ना कोई मौजूद था। रेंस की WWE में कामयाबी की सबसे बड़ी वजह उनके साथी ही थे। इन सभी सुपरस्टार्स ने रेंस की हर बात मानी और जो वो कहते गए वो वैसा ही करते गए।सैमी ज़ेन को अपनी वफादारी साबित करने के लिए अपने ही जिगरी दोस्त केविन ओवेंस के ऊपर अटैक करना पड़ा था। इसके बावजूद रेंस ने उन्हें ग्रुप से बाहर करने से पहले बिल्कुल भी नहीं सोचा। बात तो तब बिगड़ी जब उसोज़ अपनी चैंपियनशिप हार गए और रीमैच में भी टाइटल जीतने में कामयाब नहीं हुए, तो रेंस ने सरेआम उनकी बेइज्जती की और यहां तक कि उन्हें माफी मांगने तक के लिए कह दिया।जिमी उसो का सब्र टूटा और उन्होंने Night of Champions 2023 में रेंस पर अटैक किया, तो हेड ऑफ द टेबल ने बड़ा दिल दिखाते हुए जिमी को माफ करने की जगह उनके अपने भाई जे उसो और सोलो सिकोआ को उनसे अलग करने का प्रयास किया। सोलो सिकोआ तो रेंस की बात में आ गए, लेकिन जे उसो ने जिमी का साथ दिया और रेंस पर ही अटैक कर दिया।द उसोज़ ने जब अपनी इज्जत को ऊपर रखते हुए रेंस पर अटैक किया और खुद को इस ग्रुप से बाहर कर दिया। इसके बाद भी रेंस का घमंड नहीं टूटा और उन्होंने अपने भाइयों की मेहनत को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया। रेंस ने साफ तौर पर कह दिया कि उनके कारण ही उसोज़ का वर्चस्व है और उनके बिना वो कुछ भी नहीं है। इस बीच Roman Reigns यह बात भूल गए कि जिस सिंहासन पर वो अभी बैठे उसका श्रेय उनके साथ-साथ उसोज़ और सोलो सिकोआ भी जाता है।वो कहते हैं जब इंसान के ऊपर सत्ता का नशा चढ़ जाता है, तो उन्हें अपने ऊपर कोई नहीं दिखाई देता। Roman Reigns भी उसी स्थिति से गुजर रहे थे और इसी वजह से उन्हें ऐसा लग रहा था कि Money in the Bank में वो जिमी और जे उसो को एक साथ पिन करके दिखा देंगे कि वो अकेले ही काफी है और उन्हें किसी की जरुरत नहीं है।हालांकि 1 जुलाई को लंदन के O2 एरीना में ऐसा नहीं हुआ और रेंस को अपने भाइयों को हल्का लेने का खामियाजा चुकाना पड़ा। मैच में एक समय आया था जब रेंस दोनों भाइयों को एक साथ पिन करने वाले थे, लेकिन उसोज़ ने जैसे ही किकआउट किया और इसके बाद जो Roman Reigns का रिएक्शन था उसने पूरी तस्वीर साफ कर दी।रेंस रिंग में बैठकर रोने लगे थे और सोलो सिकोआ भी यह देखकर हैरान हो गए थे। वो पल ऐसा था मानो रोमन को भी पता लग गया कि अब उनका पाप का घड़ा भर चुका है और अब बचने का कोई तरीका नहीं है। अंत में हुआ भी कुछ वैसा ही और जे उसो ने जैसे ही रेंस को पिन किया क्राउड में बैठे 18,000 से ज्यादा फैंस खुशी से झूम उठे।WWE@WWEWhat a moment.#MITB2270394What a moment.#MITB https://t.co/5eYZ2dDB6Nमुकाबला हारने के बाद Roman Reigns के चेहरे पर बौखलाहट साफ दिख रही थी और उनका रिएक्शन दिखा रहा था कि उनके साथ जो हुआ उसके ऊपर वो यकीन ही नहीं कर पा रहे थे। दूसरी तरफ द उसोज़ ने इतिहास रचा और रोमन रेंस का घमंड तोड़ते हुए दिखाया कि रेंस अकेले कुछ नहीं है, बल्कि जबतक वो साथ हैं तबतक मजबूत हैं, नहीं तो अकेले कुछ नहीं कर सकते।WWE SmackDown में Tribal Court में होगी Roman Reigns की सुनवाईRoman Reigns को हराने के बाद द उसोज़ ने ट्वीट करते हुए ऐलान किया कि इस हफ्ते SmackDown में ट्राइबल कोर्ट की वापसी होगी और इस बार सुनवाई और किसी की नहीं बल्कि रोमन रेंस की होगी। फैंस को अब ब्लू ब्रांड के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है और देखना दिलचस्प होगा कि आखिर क्या होगा जब रोमन ट्राइबल कोर्ट का हिस्सा बनेंगे।द उसोज़ ने ट्वीट करते हुए लिखा,(MSG में होने वाले SmackDown के एपिसोड में हम ट्राइबल चीफ का ट्रायल करने वाले हैं। ट्राइबल कोर्ट: द ट्रायल ऑफ द ट्राइबल चीफ रोमन रेंस।)The Usos@WWEUsosThis Friday Night at Madison Square Garden, Live on Smackdown, we're putting The Tribal Chief on trial! After all this time, it's TRIBAL COURT: THE TRIAL OF THE TRIBAL CHIEF ROMAN REIGNS! #TheRealOnes twitter.com/i/web/status/1…217353311This Friday Night at Madison Square Garden, Live on Smackdown, we're putting The Tribal Chief on trial! After all this time, it's TRIBAL COURT: THE TRIAL OF THE TRIBAL CHIEF ROMAN REIGNS! #TheRealOnes twitter.com/i/web/status/1…इस साल में यह दूसरा मौका होगा जब ट्राइबल कोर्ट का आयोजन होगा। इससे पहले साल की शुरुआत में Raw के एपिसोड में सैमी ज़ेन का ट्रायल हुआ था, जिसमें अंतिम फैसला Roman Reigns ने ही सुनाया था। हालांकि इस बार रेंस पर खुद ट्रायल होने वाला है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिरकार रेंस को ब्लडलाइन से पूरी तरह बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। साथ ही SummerSlam 2023 में जे उसो के खिलाफ उनके मैच का ऐलान हो सकता है।