Roman Reigns: WWE Money in the Bank 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट का सफल समापन हो गया। मेन इवेंट जबरदस्त रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का मुकाबला द उसोज़ (The Usos) के साथ हुआ। द उसोज़ ने सभी को चौंकाते हुए रेंस और सिकोआ को हरा दिया। सबसे बड़ी बात है कि जे उसो ने रेंस को पिन किया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_IT'S LOCKDOWN!#WWE #MITB287IT'S LOCKDOWN!#WWE #MITB https://t.co/xmL1GKzk7Zइस द ब्लडलाइन सिविल वॉर मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। रेंस और सिकोआ ने शुरूआत से ही अपना दबदबा बनाया। जिमी उसो की हालत दोनों ने खराब की। शुरूआत में ये मैच बहुत ही स्लो रहा। रेंस लगातार फैंस को भी चिढ़ा रहे थे। सोलो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और जिमी, जे उसो को निशाना बनाया।जे और जिमी का साथ यहां पर फैंस ने अच्छा दिया। दोनों ने इसका फायदा भी उठाया। जे ने अपने पिता रिकिशी का ट्रेडमार्क मूव भी यहां पर लगाया। जे ने लगातार रेंस और सोलो पर अटैक किया। रेंस ने वापसी की और जे को दो लगातार सुपरमैन पंच लगाए। उसोज़ ने रेंस पर डबल स्पीयर लगाकर उनकी हालत खराब कर दी।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_DAY ONE ISH. 🤙#WWE #MITB15247DAY ONE ISH. 🤙#WWE #MITB https://t.co/qLXKL0gWapमैच का अंत भी अच्छा रहा। रेंस ने अपना अनुभव दिखाया लेकिन वो सफल नहीं हुए। रेंस ने उसोज़ को कई बार पिन भी किया लेकिन जीत नहीं मिली। सोलो सिकोआ रिंगसाइड में धराशाई हो गए थे। रेंस और जे ने एक-दूसरे पर अटैक किया। जिमी ने लगातार रेंस को सुपरकिक मारने शुरू किए। उसोज़ ने सोलो को भी सुपरकिक मार दी। जे उसो ने अंत में रेंस को उसो स्पलैश दिया और पिन करके इस मैच को जीत लिया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@WWEUsos ARE THE ONES!!JEY JUST PINNED ROMAN!#WWE #MITB14046.@WWEUsos ARE THE ONES!!JEY JUST PINNED ROMAN!#WWE #MITB https://t.co/jdG4FcNkGGWWE सुपरस्टार Roman Reigns को बड़ा झटकाआपको बता दें करीब 1294 दिन बाद WWE में रोमन रेंस पिन हुए हैं । ये बहुत ही चौंकाने वाली बात है। अंतिम बार बैरन कॉर्बिन ने उन्हें TLC 2019 में पिन किया था। रेंस ने भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें द उसोज़ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब ये स्टोरीलाइन आगे भी जाएगी। कंपनी ने कुछ ना कुछ बड़ा प्लान जरूर द ब्लडलाइन की स्टोरी के लिए बनाया होगा।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_ROMAN REIGNS HAS BEEN PINNED!!#WWE #MITB1508199ROMAN REIGNS HAS BEEN PINNED!!#WWE #MITB https://t.co/kvytEezlXXWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।