WWE में आज के वक्त यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस सबसे बड़े स्टार हैं इसमें कोई शक नहीं है। हालांकि WWE में कई रेसलर्स आए जो रोमन रेंस (Roman Reigns) की तरह टॉप गाय बन सकते थे लेकिन उन्हें कभी कंपनी ने उस काबिल नहीं समझा। इस लिस्ट में WWE WrestleMania में दो बार मेन इवेंट का हिस्सा रह चुके डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) का नाम सबसे ऊपर आता है जिन्हें WWE ने कभी टॉप का रेसलर नहीं समझा। ब्रायन का येस मोमेंट था जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। WrestleMania 30 और 37 के मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन ने बेहतरीन काम किया था। अब रेसलिंग के दिग्गज जानकार डेव मैल्टजर ने साफ किया है कि ब्रायन को कभी भी टॉप गाय नहीं समझा गया।WWE@WWETrending Worldwide for @WrestleMania 30: Triple H vs Daniel BryanThe King of Kings05:10 AM · Apr 7, 2014299307Trending Worldwide for @WrestleMania 30: Triple H vs Daniel BryanThe King of Kingsहर कोई उन्हें पसंद करता था, उन्होंने WrestleMania में बेहद अच्छा काम किया था। यैस मोमेंट को फैंस कभी दिल से नहीं निकाल सकते हैं लेकिन फिर भी उन्हें टॉप गाय नहीं देखा गया और ना ही कभी रोमन रेंस की तरह उनके लिए सोचा गया। उन्हें ऐसा लगता है कि रोमन रेंस के फैंस कई ज्यादा हैं।WWE में रोमन रेंस के हाथों हार चुके हैं डेनियल ब्रायनअपने आखिरी मैच में डेनियल ब्रायन को रोमन रेंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने SmackDown को छोड़ दिया था। डेनियल ब्रायन ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया और WWE को अलविदा बोल दिया। काफी फैंस को ये लगा था कि ब्रायन शायद कंपनी के फेस बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब ब्रायन AEW का हिस्सा हैं और वहां के फैंस को रोमांचक मैच दे रहे हैं।बता दें कि चोट के कारण डेनियल ब्रायन को रेसलिंग से दूरी बनानी पड़ी थी और जनरल मैनेजर का काम उन्होंने संभाला था। जिसके बाद उनकी वापसी हुई और वो WWE चैंपियन भी बने। फैंस को आज भी WWE में ब्रायन की कमी खलती है लेकिन विंस एंड कंपनी ने उन्हें कभी टॉप गाय नहीं समझा।All Elite Wrestling@AEW.@WWEDanielBryan is here in #AEW!#AEWAllOut09:18 AM · Sep 6, 2021261728138.@WWEDanielBryan is here in #AEW!#AEWAllOut https://t.co/oLBH975GP4